Bigg Boss 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल पहुंचे ‘रॉकस्टार’, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
Qazi Touqeer Health Update: 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही है. उन्हें बुखार और कमजोरी होने के वजह से टीम ने जांच की और उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया. इसके बाद से उनके शो से बाहर होने की खबें सामने आ रही हैं, जिस पर अब काजी की टीम ने अपडेट दिया है.
Qazi Touqeer Health Update: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' का इस वक्त सीजन 20 टेलीकास्ट हो रहा है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 'बिग बॉस 20' के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक काजी तौकीर को शो में देखने में फैंस को काफी मजा आ रहा है, लेकिन पिछले कुछ वक्त से काजी बीमार चल रहे हैं. बिग बॉस की मेडिकल टीम बीच-बीच में उनकी जांच कर रही है. हालांकि इन सबके बावजूद काजी शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं.
खबर आई थी कि काजी को उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत की वजह से 'बिग बॉस 20' से बाहर होना पड़ सकता है और अब उनकी टीम ने काजी तौकीर की सेहत पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें घर में रहना चाहिए या चलते शो से बाहर हो जाना चाहिए. टीम ने बताया कि काजी फिलहाल अभी भी बिग बॉस हाउस में ही हैं. ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.
टीम ने दिया अपडेट
टीम ने आगे बताया कि काजी की सेहत से जुड़े अपडेट जानने के लिए वे लगातार बिग बॉस टीम के साथ टच में बने हुए हैं. टीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपडेट देते हुए लिखा, 'काजी तौकीर परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर है. हमारा रॉकस्टार काजी बीते कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बीमार है, उसे फीवर है और जब भी उसे टाइम मिल रहा है, तो वो आराम करने की कोशिश कर रहा है.'
'बुखार होने के बावजूद शो में अपना बेस्ट दे रहा काजी'
टीम ने आगे बताया, 'काजी कमजोरी और बुखार होने के बावजूद शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं और डॉक्टर भी उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.' वहीं, जब काजी तौकीर को कमजोरी महसूस हो रही थी तो उसे मेडिकल ले जाया गया था. काजी की टीम ने आगे अपने पोस्ट में बताया, 'काजी हाल ही में कमजोरी महसूस कर रहा था तो उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया था, वहां डॉक्टर्स ने उसकी जांच की. वह फिर भी बिग बॉस हाउस के अंदर डटा हुआ था और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए बेस्ट दे रहे हैं.'
काजी की टीम ने आगे बताया, 'काजी चीजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देने की कोशिश कर रहे हैं और हर गेम में पार्टिसिपेट करने की कोशिश कर रहे हैं. सबका मनोरंजन करना और सबको पॉजिटिव फील कराना जारी रखा हुआ है. हमारा रॉकस्टार ऐसा ही है.'
'काजी पर अपना प्यार बरसाते रहें'
वहीं, पोस्ट के आखिर में काजी की टीम ने लिखा, 'हम सभी से विनती करते हैं कि आप शांति बनाए रखें और उस पर भरोसा रखें. काजी पर अपना प्यार बरसाते रहें. उसके लिए दुआ करें कि वो जल्दी से ठीक हो जाए और उसे पॉजिटिव एनर्जी भेजें. हम काजी की तबीयत का आपको अपडेट देते रहेंगे और एक बार वो फिर से ठीक हो जाए तो हमें पता है कि काजी उसी औरा के साथ वापस गेम में लौटेगा, उसी एनर्जी के साथ, जिसे देखने के बाद आपको काफी मजा आ जाएगा.' इस पोस्ट से ये साफ हो गया कि काजी तौकीर अभी भी शो का हिस्सा बने हुए हैं और उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है. हालांकि अगर वो जल्दी ठीक नहीं हुए तो गेम से बाहर भी हो सकते हैं.