)
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और टीआरपी का किंग कहे जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन कुछ ऐसा नया देखने को मिल रहा है, जो ऑडियंस के होश उड़ा देता है. घर के अंदर रिश्ते कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. हाल ही में शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे घर को हिलाकर रख दिया. गेम के एक अहम पड़ाव पर जब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जी-जान लगा रहे थे, तब एक टास्क ने पक्के दोस्तों को ही एक-दूसरे के जानी-दुश्मन बना दिया. इस बार का ड्रामा किसी आम बहस से काफी आगे निकल गया और बात हाथापाई तक जा पहुंच गई.
ये पूरा बवाल एक हाई-वोल्टेज कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ, जहां घरवालों के बीच कप्तानी की कुर्सी पाने की होड़ मची थी. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ा, माहौल गरमाता गया और स्ट्रैटेजी पर्सनल दुश्मनी में बदलने लगी. इसी गरमागरमी के बीच शो के दो मजबूत और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और फिजिकल वायलेंस की नौबत आ गई, जिससे बाकी घरवाले भी हैरान रह गए.
शो में हाथापाई की इस घटना के बाद यंग डीएसए का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने साफ तौर पर मेकर्स और बिग बॉस के सामने अपनी बात रखी और एक कड़ा अल्टीमेटम दे डाला. रैपर यंग डीएसए ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि शो के रूल्स के हिसाब से फिजिकल वायलेंस करने वाले कंटेस्टेंट को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने मेकर्स से दो-टूक शब्दों में कहा कि या तो इस हरकत के लिए स्काउटओपी को घर से बाहर किया जाए, या फिर वो खुद अपनी मर्जी से शो छोड़कर चले जाएंगे.
बिग बॉस के घर में हिंसा को लेकर नियम हमेशा से बेहद सख्त रहे हैं. शो के इतिहास में जब भी किसी कंटेस्टेंट ने हाथ उठाया है, मेकर्स ने बिना किसी वर्निंग के उसे बाहर का रास्ता दिखाया है. इस हालिया घटना के बाद अब सोशल मीडिया के गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या स्काउटओपी को 'रेड कार्ड' के जरिए बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? खबरों की मानें तो बिग बॉस इस बार इस मामले पर काफी सख्त रुख अपना सकते हैं, जिससे गैमर का सफर बीच में ही खत्म हो सकता है.

इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस को दो ग्रुप्स में बांट दिया है. एक तरफ जहां स्काउटओपी के फैंस इसे खेल के प्रेशर का नतीजा बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यंग डीएसए के सपोर्टर उनके द्वारा लिए गए कड़े एक्शन और न्याय की मांग का समर्थन कर रहे हैं. अब सभी की निगाहें आने वाले 'वीकेंड का वार' पर टिकी हैं, जहां होस्ट सलमान खान इस गंभीर मुद्दे पर दोनों की क्लास लगाएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस हफ्ते क्या बड़ा फैसला लेते हैं और क्या वाकई दोस्ती की ये कहानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बातें भी देखते ही देखते बड़े बवालों में बदल जाती हैं. खबरों के मुताबिक, घर के अंदर एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया, जब काजी तौकीर ने कथित तौर पर स्काउटओपी को एक्सपायरी डेट वाला दूध मिलाकर चाय सर्व कर दी. जब इस बात का पता अरिश्फा खान और उदिति को चला, तो दोनों ने जमकर मजाक उड़ाया. वहीं रील स्टार अरिश्फा न तो यहां तक कह दिया कि अगली बार इसे पोटी खिला देना. इस घटना को देखने को बाद स्काउट की टीम ने मेकर्स से इसपर कड़ा एक्शन लेने को कहा है. अब देखना ये होगा कि होस्ट सलमान सिंगर काजी तौकीर की इस हरकत पर उनकी क्लास लगाते हैं या नहीं.