भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन…’, मनोज तिवारी की बेटी रीति का छलका दर्द, मां-बाप के Divorce को याद कर हुईं भावुक

‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन…’, मनोज तिवारी की बेटी रीति का छलका दर्द, मां-बाप के Divorce को याद कर हुईं भावुक

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है. आम्रपाली दुबे से बातचीत के दौरान उन्होंने माता-पिता के अलगाव का दौर याद किया. उन्होंने बताया कि जब वो सिर्फ 8 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हुए और इसके बाद उन्हें पिता मनोज तिवारी से दूर रहने का दर्द भी झेलना पड़ा.

Written ByJyoti Rajput
Published: Sep 26, 2026, 07:56 AM IST|Updated: Sep 26, 2026, 08:28 AM IST
joinshare
‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन…’, मनोज तिवारी की बेटी रीति का छलका दर्द, मां-बाप के Divorce को याद कर हुईं भावुक
Image Credit: मनोज तिवारी की बेटी रीति का छलका दर्द

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

‘बिग बॉस 20’ के घर में इस समय मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कभी घर के टास्क और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी नोकझोंक सुर्खियां बटोर रही है, तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. हालिया एपिसोड में रीति ने आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत के दौरान अपने बचपन का एक ऐसा हिस्सा शेयर किया, जिसे याद कर वो खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाईं. उन्होंने माता-पिता के अलग होने और पिता मनोज तिवारी से दूर रहने के उस दौर को याद किया, जब वो महज 8 साल की थीं. रीति ने बताया कि जब उनके माता-पिता अलग हुए, तब उनकी उम्र सिर्फ 8 साल थी. इसके करीब एक साल बाद दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो गया.

बचपन में परिवार के बिखरने का वो समय उनके लिए आसान नहीं था. आम्रपाली दुबे के साथ बैठकर पुरानी बातें करते हुए रीति ने बताया कि उस समय उनके पिता मनोज तिवारी ने उनकी कस्टडी पाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी. हालांकि, कस्टडी उनकी मां को मिली. रीति ने ये भी बताया कि पिता से मुलाकात के दौरान दोनों काफी इमोशनल हो जाते थे और कई बार रोते भी थे. ये सब बताते हुए रीति की आंखों से आंसू बहने लगे.

‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन…’

आम्रपाली ने जब रीति से पूछा कि क्या उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए कोशिश की थी, तो उन्होंने हां में जवाब दिया. रीति के मुताबिक, उनके पिता को लंबे समय तक उम्मीद थी कि शायद उनके माता-पिता दोबारा साथ आ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कस्टडी मां को मिलने के बाद पिता और बेटी की मुलाकातें कम हो गईं. रीति ने कहा कि वो कोशिश करती थीं कि जब भी उन्हें पिता के साथ समय बिताने का मौका मिले, उस वक्त को अच्छे से जिएं. उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने पिता को इंग्लिश सिखाया करती थीं. आम्रपाली ने इस बात पर मजाकिया अंदाज में कहा कि अब भैया अच्छी इंग्लिश बोलते हैं.

सुरभि तिवारी के आने से खुश थीं रीति

रीति ने इस बातचीत के दौरान अपने पिता की दूसरी शादी का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब सुरभि तिवारी उनके पिता की जिंदगी में आईं, तो वो इस बात से बेहद खुश थीं. रीति चाहती थीं कि उनके पिता की जिंदगी में दोबारा खुशियां लौटें. उन्होंने साफ कहा कि उनकी मां उनके लिए बहुत खास हैं, लेकिन उनके पिता भी उनके पिता हैं और उनके लिए उनकी फीलिंग्स अलग हैं. रीति की बातें सुनकर आम्रपाली भी काफी इमोशनल हो गईं.

उदिति से विवाद के बाद ट्रोल हुईं रीति

बिग बॉस के घर में रीति की चर्चा सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से नहीं हो रही है, बल्कि हाल ही में उनका उदिति सिंह और काजी तौकीर के साथ हुआ विवाद कारण है. एक डिस/रैप बैटल के दौरान रीति और उदिति को एक-दूसरे पर तंज कसना था. लेकिन इस दौरान रीति के कुछ कमेंट्स को लेकर विवाद बढ़ गया और काजी ने भी आपत्ति जताई. इसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया. उदिति ने भी पलटकर रीति पर टिप्पणी की और मामला पर्सनल बातों तक पहुंच गया.

विवाद के बाद सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रीति को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले. कुछ लोगों ने उनके बोलने के तरीके और टास्क के दौरान इस्तेमाल की गई लैंग्वेज पर सवाल उठाए. वहीं, इस विवाद के बाद रीति को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा. इससे पहले भी काजी तौकीर के साथ उनकी बहस के बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी थीं. अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि बेटी रीति की इस हरकत पर मनोज तिवारी बिग बॉस के घर में एंट्री कर उनसे सवाल-जवाब करते हुए नजर आएंगे और उनकी गलती के लिए उन्हें फटकार भी लगाएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rhiti Tiwari
Manoj Tiwari
Bigg Boss 20