SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माही विज ने उड़ाया आम्रपाली दुबे का मजाक, नेशनल टीवी पर बुलाया 'आलू की बोरी'

बिग बॉस 20 शो में माही विज ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को लेकर विवादित टिप्पणी दी है. एक्ट्रेस ने उन्हें आलू की बोरी बोला है. सोशल मीडिया पर माही विज की इस बात को लेकर ट्रोल किया जा रहा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 23, 2026, 08:00 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:19 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

सलमान खान द्वारा होस्ट शो बिग बॉस 20 को दर्शकों को प्यार मिल रहा है. समय के साथ शो में ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है. बिग बॉस कंटेस्टेंट अपने बयान और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को बॉडी शेम किया है. नेशनल टीवी पर उनका मजाक बनाया है.

आम्रपाली पर माही ने किया कमेंट

लेटेस्ट एपिसोड में माही विज अन्य कंटेस्टेंट के साथ बेडरूम एरिया में बैठी थीं. इस दौरान वह आम्रपाली दुबे  और उनके शो में योगदान को लेकर बात कर रही थी. बातचीत में माही ने आम्रपाली को आलू की बोरी बोल दिया. उन्होंने बोला- आम्रपाली कुछ भी नहीं है. वो तो ऐसे लगती है कि जैसे आलू का सैक है जो बस घूम रहा है.

क्या रोहित शेट्टी करेंगे गुस्सा?

सोशल मीडिया पर माही विज का कमेंट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. माही इससे पहले भी बिग बॉस के घर में कई बार अन्य कंटेस्टेंट्स पर पर्सनल कमेंट्स कर चुकी हैं. इससे पहले भी वह दूसरे कंटेस्टेंट पर बॉडी शेमिंग को लेकर तंज कस चुकी हैं. अब देखना होगा कि वीकेंड के वार में माही इस बर्ताव पर रोहित कुछ कहते हैं या फिर हर बार की तरह माही की इन हरकतों को नजरअंदाज किया जाएगा.

वीकेंड का वार होस्ट करें रोहित शेट्टी

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया है कि वह कुछ कमिटमेंट्स के चलते इस हफ्ते का शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.

माही विज ने जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी

माही विज ने बिग बॉस शो में खुलासा किया है कि उन्होंने पति जय भानुशाली से तलाक लेने के बाद कोई भी एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह बेटी तारा के लिए सब कुछ खुद से करना चाहती हैं. बिग बॉस 20 में एलिमनी और तलाक की बात करते हुए माही इमोशनल हो गई. इस दौरान वह फूट-फूटकर रोती हैं.एक्ट्रेस ने बोला कि मुझे एलिमनी लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन मैंने नहीं लिया. जय ने अपनी मेहनत से पैसे कमाए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES