भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कंटेस्टेंट्स में जुबानी जंग: अरिशफा खान ने भड़काया मैरी कॉम का गुस्सा, बोलीं- ‘ऐसे बच्चे मेरे पास बहुत हैं!’

कंटेस्टेंट्स में जुबानी जंग: अरिशफा खान ने भड़काया मैरी कॉम का गुस्सा, बोलीं- ‘ऐसे बच्चे मेरे पास बहुत हैं!’

Bigg Boss 20 Latest Episode Promo: ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन के बेइज्जती टास्क ने घर का माहौल गरमा दिया है. अरिशफा, मैरी कॉम, कनिका और काजी के बीच जमकर तीखी तकरार देखने को मिली. वहीं, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल भी गुल्लू के साथ अपनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 13, 2026, 11:45 AM IST|Updated: Oct 13, 2026, 12:56 PM IST
joinshare
कंटेस्टेंट्स में जुबानी जंग: अरिशफा खान ने भड़काया मैरी कॉम का गुस्सा, बोलीं- ‘ऐसे बच्चे मेरे पास बहुत हैं!’
Image Credit: अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच जुबानी जंग

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर का पारा लगातार चढ़ता ही जा रहा है. अब तो हालात ऐसे बन चुके हैं कि हर कोई बस एक-दूसरे से उलझने के बहाने ढूंढ रहा है. हाल ही में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों को एक बेहद तीखा ‘बेइज्जती टास्क’ दिया गया. ये टास्क सीधे तौर पर इस हफ्ते के नॉमिनेशन से जुड़ा हुआ है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को खुलकर एक-दूसरे की कमियां गिनानी थीं और नेगेटिव बातें बोलकर बेइज्जत करना था. टास्क शुरू होते ही घर जंग का मैदान बन गया.

टास्क के दौरान सोशल मीडिया स्टार अरिशफा खान ने सीधा निशाना नेशनल बॉक्सर मैरी कॉम पर साधा. अरिशफा ने बेझिझक कह दिया कि मैरी कॉम खेल में अपना खुद का दिमाग बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करती हैं. ये बात सुनते ही मैरी कॉम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि कोई उन्हें ये न सिखाए कि उन्हें किसके साथ बैठना है और किसके साथ नहीं, क्योंकि उन्हें किसी की सलाह की जरूरत नहीं है. गुस्से में उन्होंने ये तक कह दिया कि ऐसे बच्चे उनके पास बहुत घूमते हैं. माहौल काफी टेंशन भरा हो गया.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कनिका मान और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान

बात यहीं खत्म नहीं हुई, इसके तुरंत बाद लव गिल और कनिका मान के बीच जोरदार कहासुनी शुरू हो गई. लव गिल ने साफ शब्दों में कनिका को मतलबी और सेल्फिश करार दे दिया. इस पर कनिका मान भी पीछे नहीं हटीं और पलटवार करते हुए बोलीं कि अगर कोई खुद नालायक हो, तो वो ऐसी ही बातें करता है. इसके बाद दोनों लड़कियां आमने-सामने आ गईं और एक-दूसरे पर जमकर चिल्लाने लगीं. थोड़ी देर बाद कनिका का टकराव यंग के साथ भी हुआ. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बोल बोले और ये बहस देखते ही देखते बहुत ज्यादा बढ़ गई.

जब करण जौहर के Koffee With Karan में सलमान खान ने खुद को बताया था ‘वर्जिन’, मच गया था भारी बवाल

काजी तौकीर और स्काउट में हाथापाई की नौबत

लड़कियों के हंगामे के बाद घर के लड़कों के बीच भी भारी ड्रामा देखने को मिला. सिंगर काजी तौकीर और मशहूर गेमर स्काउट के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई. स्काउट ने आरोप लगाया कि काजी ने उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था कि सो जा वरना हमेशा के लिए सुला दूंगा. इस पर काजी भड़क गए और बोले कि ज्यादा बकवास मत कर. जब स्काउट ने शोर मचाने से मना किया, तो काजी सीधे उनके चेहरे के करीब आ गए और लड़ने के लिए चैलेंज करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि बाकी घरवालों को आकर दोनों के बीच बीच-बचाव करना पड़ा.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई ने पार की हदें

इन जुबानी हमलों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. शो में हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे नकुल धुल भी गुल्लू के साथ अपने झगड़े को लेकर सुर्खियों में छा गए और उनके शो से बाहर होने की खबरें आने लगी. ऐसे दावे किए जा रहे थे कि घर के अंदर नकुल और गुल्लू के बीच किसी बात पर काफी झगड़ा हो गया था. ये विवाद सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों के बीच जोरदार फिजिकल फाइट हो गई. बिग बॉस के घर के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से मेकर्स को ये फैसला लेने पड़ा. हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं.

कौन है नकुल धुल?

अगर नकुल धुल के बारे में बात करें तो 29 साल के नकुल फरीदाबाद, हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्हें ऑनलाइन दुनिया में ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है, एक जाने-माने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सोशल मीडिया को अपना करियर बनाया था. उनकी पॉपुलैरिटी 2020 के बाद तेजी से बढ़ी. फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख (1 मिलियन+) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Nakul Dhull पर करीब 1.87 लाख (187K) सब्सक्राइबर्स हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bigg Boss 20
salman khan