App

हद पार कर रहे हैं?: ScoutOP और Love Gill के ड्रामे पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'भाई-बहन जैसे रिश्ते से बदलकर...'

Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस समय एक ओर जहां काजी और अमन के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी तरफ स्काउट और लव के बीच बढ़ती नजदीकियों ने ऑडियंस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए. वहीं अब भाई-बहन के इस रिश्ते को ड्रामा बताते हुए टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने तीखे सवाल किए हैं.

हद पार कर रहे हैं?: ScoutOP और Love Gill के ड्रामे पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'भाई-बहन जैसे रिश्ते से बदलकर...'
Image Credit: बिग बॉस 20

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन बज बना रहता है, जिसमें फैंस घर में हुई बहस और मुद्दों पर ज्यादातर अपना रिएक्शन शेयर करते हैं. ये वीक भी कुछ ऐसा ही रहा, लेकिन इस बार घर की लड़ाई या कैप्टेंसी टास्क चर्चा का विषय नहीं रहा. सोशल मीडिया पर चारों ओर इस हफ्ते सिर्फ दो कंटेस्टेंट का लगातार जिक्र होता रहा, जिसमें स्काउट ओपी और लव गिल का नाम सुनाई दिया. दरअसल दोनों कई बार बिग बॉस के घर में एक दूसरे को भाई-बहन का टैग देते हुए आए हैं.

लेकिन हालिया एपिसोड में जब स्काउट को यंग के साथ लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हुए देखा गया, तो इंटरनेट यूजर्स और बिग बॉस फैंस के होश ही उड़ गए. इस दौरान लव गिल भी वहीं मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा दिखाया कि वो उनकी बातें सुन नहीं रहीं, मगर बाद में उन्होंने अम्रपाली के साथ इस टॉपिक पर बात की.

फैंस और काम्या पंजाबी को आया गुस्सा 

स्काउट और यंग की बातों ने न सिर्फ लव गिल और दोनों की कंटेस्टेंट की गर्लफ्रेंड्स को शक करने पर मजबूर कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिय पर फैंस भी भड़के हुए हैं. इस बीच बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपने सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते सवाल किया कि क्या 'ये सिर्फ मौज-मस्ती है या हद पार करना?'.

 

इंटरनेट पर हाल ही में स्काउट ओपी और लव गिल एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गेमर अपने पैर से लव की कमर पर टच करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के देखते ही हर किसी ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाना शुरू कर दिया, जिसमें से एक काम्या पंजाबी भी हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में दोनों के बीच शारीरिक करीबी पर सवाल उठाया.

काम्या पंजाबी ने उठाए सवाल

काम्या पंजाबी ने अपने एक्स पोस्ट में दोनों पर तंज कसते हुए लिखा,'स्काउट और लव गिल के बीच भाई-बहन जैसे रिश्ते से लेकर इस शारीरिक नजदीकी तक का बदलाव देखकर हैरानी होती है.' उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा, 'रियलिटी शो में भी सीमाएं होनी चाहिए. आखिर चल क्या रहा है? सिर्फ मौज-मस्ती या हद पार करना?'

स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर रिएक्शन देते हुए स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड और कंटेंट क्रिएटर काशवी हीरानंदानी कहा, 'मैं अपने और स्काउट के रिश्ते को पर्सनली संभाला चाहती हूं.' इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि बिग बॉस 20 के घर के भीतर जो कुछ होता है और ऑडियंस उन पलों को किस तरह से देखती और समझती हैं, ये दोनों ही अलग बातें हैं. काशवी ने स्काउट ओपी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो चाहती हैं स्काउट शो जीतें. बिग बॉस 20 के घर में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच लव गिल को लेकर हुई बातचीत के बाद ये विवाद काफी चर्चा में आ गया. स्काउट ने इशारों ही इशारों में कहा कि उसे लव गिल से प्यार हो गया है. साथ ही उसने ये भी माना कि लव और गूल्लू को साथ देखकर उसे जलन होती है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More