SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अफेयर, प्रेग्नेंसी और करोड़ों की सेटलमेंट... आखिर क्या है लव गिल और गुरप्रीत गुग्गी से जुड़ा विवाद? BB 20 से ताजा हुए पुराने जख्म

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल की मौजूदगी ने उनकी पर्सनल लाइफ के सबसे बड़े विवाद को फिर से हवा दे दी है. कॉमेडियन गुरप्रीत गुग्गी संग अफेयर, प्रेग्नेंसी और करोड़ों की सेटलमेंट की पुरानी अफवाहों का सच क्या है और गुग्गी ने इस पर क्या कहा, चलिए बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा विवाद औप क्यों पुराने जख्म ताजा हो रहे हैं?

Written By Vandana Saini
Published: Nov 14, 2026, 20:15 IST | Updated: Nov 14, 2026, 21:13 IST
Image Credit: गरमाता जा रहा लव गिल और गुरप्रीत घुग्गी का पुराना विवाद
Join

पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस लव गिल इन दिनों सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. घर के अंदर उनका बिंदास अंदाज और गेम खेलने का तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि, शो में कदम रखते ही उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक पुराना विवाद भी सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने लगा है. ये पूरा किस्सा पंजाबी सिनेमा के बड़े एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत गुग्गी से जुड़ा है. दरअसल, पिछले कई सालों से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं, जो अब लव के शो में आने के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.

हाल ही में जब मीडिया ने गुरप्रीत गुग्गी से लव के ‘बिग बॉस 20’ में जाने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस बात को टालना ही ठीक समझा. गुग्गी ने बहुत ही आराम से कहा कि वे ये शो देखते ही नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इस समय समाज में कई ऐसे जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देना ज्यादा अहम है. उनके इस बयान के बाद लोगों को सालो पुरानी वो सारी बातें और अफवाहें फिर से याद आ गई हैं, जिन्होंने एक दौर में इन दोनों कलाकारों को काफी परेशान किया था. गुग्गी के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से पुरानी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

क्या है लव गिल और गुरप्रीत गुग्गी विवाद?

लव गिल और गुरप्रीत गुग्गी के बीच नजदीकियों की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई थी, जब दोनों ने पंजाबी फिल्म ‘फर्लो’ में साथ काम किया था. फिल्म की शूटिंग और इसके प्रमोशन के दौरान दोनों की केमिस्ट्री को देखते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं. शुरुआत में ये सब महज गॉसिप तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते इन चर्चाओं ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया.

इंटरनेट और कई यूट्यूब चैनलों पर बिना किसी ठोस आधार के ये दावा किया जाने लगा कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि कुछ अनवेरिफाइड प्लेटफॉर्म पर तो ये तक कह दिया गया कि मामला कथित प्रेग्नेंसी तक पहुंच गया था और बदनामी से बचने के लिए करोड़ों रुपये की सेटलमेंट भी की गई. हालांकि, इन सनसनीखेज दावों का काभी कोई सबूत नहीं मिला, फिर भी इन खबरों ने दोनों कलाकारों को पब्लिक के सामने आकर सफाई देने पर मजबूर कर दिया था.

बुरे दौर में Josh का एक्टर! खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने लगाई मदद की गुहार, बोले- ‘मैं अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए...’

विवाद की शुरुआत कब और कैसे हुई?

इस पूरे बवाल की जड़ें फिल्म ‘फर्लो’ की रिलीज के आसपास सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो और पोस्ट्स से जुड़ी मानी जाती हैं. उस दौर में कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म ने व्यूज बटोरने के चक्कर में दोनों कलाकारों के रिश्ते को लेकर मनगढ़ंत कहानियां गढ़नी शुरू कर दी थीं. चूंकि गुरप्रीत गुग्गी पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-मानानाम है. वहीं, लव गिल भी तेजी से अपनी पहचान बना रही थीं, इसलिए इस खबर ने जंगल की आग की तरह तूल पकड़ा.

जैसे-जैसे समय बीतता गया, इन अफवाहों में झूठ की नई परतें जुड़ती चली गईं. कभी किसी गुप्त समझौते की बात उड़ी, तो कभी पैसों के लेन-देन के कयास लगाए गए. हैरानी की बात ये रही कि इनमें से किसी भी दावे की कभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई. इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स और दोनों के फैंस के बीच यह टॉपिक लंबे समय तक गर्म रहा और अक्सर किसी न किसी बहाने से उछलता रहा.

दोनों कलाकारों का क्या था कहना?

जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा और इन बेबुनियाद खबरों से दोनों की इमेज को नुकसान पहुंचने लगा, तो आखिरकार लव गिल और गुरप्रीत गुग्गी को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी. लव गिल ने सीधे तौर पर किसी का नाम लिए बिना कई इंटरव्यू में ये इशारा किया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैलाई गई झूठी बातों ने उन्हें मेंटली काफी तोड़ दिया था.

दूसरी ओर, गुरप्रीत गुग्गी ने इस मामले पर बेहद कड़ा रुख अपनाया था. उन्होंने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें महज एक साजिश और झूठ का पुलिंदा बताया था. गुग्गी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि उनकी साख खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे. उनका मानना था कि बिना किसी सच्चाई के किसी के परिवार और करियर को दांव पर लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत है.

‘बिग बॉस 20’ से फिर क्यों शुरू हुई चर्चा?

सालों तक शांत रहने के बाद ये मुद्दा अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल की एक इमोशनल बातचीत के बाद फिर से जिंदा हो गया है. शो के एक हालिया एपिसोड में लव गिल अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ झूठे आरोपों और लोगों की बातों ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था.

भले ही शो में लव ने किसी भी शख्स का नाम नहीं लिया, लेकिन बाहर बैठे सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस दर्द को तुरंत गुरप्रीत गुग्गी वाले पुराने विवाद से जोड़ दिया. देखते ही देखते इंटरनेट पर पुराने वीडियो क्लिप्स और थ्रोबैक पोस्ट्स की बाढ़ आ गई. हालांकि, इस बार भी कोई नया फेक्ट सामने नहीं आया है, लेकिन ऑडियंस की जिज्ञासा ने इस पुराने किस्से को फिर से ट्रेंडिंग लिस्ट में ला खड़ा किया है.

लव गिल पर सवाल और गुरप्रीत का अलग रुख

‘बिग बॉस 20’ में लव गिल के इस बयान के बाद जब गुरप्रीत गुग्गी से इस पर रिएक्शन मांगा गया, तो उन्होंने बेहद समझदारी दिखाते हुए विवाद को हवा देने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे ‘बिग बॉस’ जैसे शोज नहीं देखते और उनकी दिलचस्पी इन बातों में बिल्कुल नहीं है.

गुग्गी ने बातचीत का रुख मोड़ते हुए पंजाब के मौजूदा हालात, वहां की शांति, युवाओं के भविष्य और सामाजिक विकास जैसे गंभीर विषयों पर अपनी बात रखी. जानकारों और फैंस का मानना है कि गुरप्रीत का ये अंदाज साफ दिखाता है कि वे अब इस पुराने और बेबुनियाद विवाद को किसी भी तरह की तवज्जो नहीं देना चाहते.

क्या है सच्चाई?

लव गिल और गुरप्रीत गुग्गी से जुड़े इस पूरे विवाद का निचोड़ यही है कि अफेयर, प्रेग्नेंसी या करोड़ों की सेटलमेंट जैसी तमाम बातें महज सोशल मीडिया की उपज रही हैं. आज तक इस मामले में कोई भी ठोस प्रमाण या ऑफिशियल बयान ऐसा नहीं आया है, जो इन अफवाहों की पुष्टि करता हो.

दोनों ही कलाकार शुरू से इन आरोपों को नकारते आए हैं और आज भी अपनी उसी बात पर कायम हैं. ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर लव गिल की मौजूदगी ने भले ही पुराने जख्मों की याद दिला दी हो, लेकिन हकीकत यही है कि ये पूरा विवाद आज भी सिर्फ और सिर्फ कयासों और अफवाहों के दायरे में ही सिमटा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES