भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रिंग की चैंपियन Bigg Boss में फ्लॉप: न गेम, न स्ट्रैटिजी... क्यों फीकी पड़ीं मैरी कॉम; सिर्फ खाना बनाकर जीतेंगी सलमान खान के शो की ट्रॉफी?

रिंग की चैंपियन Bigg Boss में फ्लॉप: न गेम, न स्ट्रैटिजी... क्यों फीकी पड़ीं मैरी कॉम; सिर्फ खाना बनाकर जीतेंगी सलमान खान के शो की ट्रॉफी?

Bigg Boss 20 Mary Kom: रिंग में पंच से अच्छे-अच्छे कॉम्पिटिटर को मात देने वाली मैरी कॉम ‘बिग बॉस 20’ में पूरी तरह से फीकी पड़ती नजर आ रही हैं. न टास्क में जोश और न मुद्दों पर आवाज, वे बस किचन तक सीमित रह गई हैं. प्रियंका चोपड़ा की चेतावनी के बाद भी उनका गेम लगातार कमजोर क्यों पड़ रहा है.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 02, 2026, 08:10 AM IST|Updated: Oct 02, 2026, 08:46 AM IST
joinshare
रिंग की चैंपियन Bigg Boss में फ्लॉप: न गेम, न स्ट्रैटिजी... क्यों फीकी पड़ीं मैरी कॉम; सिर्फ खाना बनाकर जीतेंगी सलमान खान के शो की ट्रॉफी?
Image Credit: क्यों ‘बिग बॉस 20’ में फीकी पड़ीं मैरी कॉम

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉक्सिंग रिंग में अच्छे-अच्छे कॉम्पिटिटर पर भारी पड़ने वाली लेजेंड खिलाड़ी मैरी कॉम का जादू ‘बिग बॉस 20’ के घर में फीका पड़ता नजर आ रहा है. जब शो में मैरी कॉम की एंट्री हुई थी, तो लोगों को लगा था कि रिंग की तरह यहां भी उनका एग्रेसिव और फाइटिंग अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी मैरी कॉम गेम में पूरी तरह बैकफुट पर दिखाई दे रही हैं. वे न तो किसी बड़े टास्क में एक्टिव दिखाई देती हैं और न ही घर की किसी अहम चर्चा में हिस्सा लेती हैं. ज्यादातर समय वे केवल किचन में खाना बनाते ही दिखाई देती हैं.

शुरुआती दिनों में मैरी कॉम अपनी बातों और तारीफों के चलते थोड़ी बहुत स्क्रीन पर नजर आ जाती थीं. हालांकि, उन बयानों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. उस समय वे कम से कम शो को कुछ TRP तो दे रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी घटती चली जा रही है. उनके गेम में आगे बढ़ने की वो भूख दिखाई नहीं दे रही, जिसके लिए वे जानी जाती हैं. घर में सबसे ज्यादा फिजिकली फिट होने के बावजूद वे अब तक किसी भी टास्क में अपनी ताकत या रणनीति नहीं दिखा पाईं.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

घर में फीकी पड़ीं मैरी कॉम

मैरी कॉम की पर्सनालिटी और गेम, ‘बिग बॉस 20’ के इस माहौल से एकदम अलग है. खेल की दुनिया में सीधा मुकाबला होता है, जबकि ‘बिग बॉस 20’ की चालों और राजनीति को समझना बहुत मुश्किल होता है. मैरी ने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ बॉक्सिंग को दी है, इसलिए ग्लैमर और टीवी की ये दुनिया उनके लिए बिल्कुल नई है. वे देश की बहुत बड़ी हस्ती हैं, इसलिए शायद वे खुद को बहुत संभालकर रख रही हैं. उन्हें लगता होगा कि उनका एक गलत कदम या बात उनकी सालों की बनी बनाई इज्जत पर असर न डाल दे. इसी डर से वह सेफ गेम खेल रही हैं.

धार्मिक जगह पर सिंदूर का ड्रामा: गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं दिव्या खोसला, लालबागचा राजा दर्शन पर उठाए तीखे सवाल

प्रियंका चोपड़ा की चेतावनी भी बेअसर

इस शो में मैरी कॉम का आना लोगों और मेकर्स के लिए बहुत बड़ा कदम माना जा रहा था. यहां तक कि ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी घरवालों को सलाह दी थी कि उन्हें मैरी कॉम से बचकर रहना चाहिए. प्रियंका की इस वार्निंग के बाद फैंस को लगा था कि मैरी कॉम घर के बाकी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ेंगी, लेकिन अब तक के गेल को देखकर ऐसा लगता है कि उनका सफर शो में ज्यादा लंबा नहीं टिक पाएगा. पूरे दिन में उनके हिस्से सिर्फ घर की सफाई, दाल-रोटी पकाना और रोज के काम संभालना ही आ रहा है, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

किचन पॉलिटिक्स का सहारा

‘बिग बॉस 20’ के इतिहास में ये सच है कि कई विनर्स का सफर किचन की जिम्मेदारी से ही मजबूत हुआ है. राशन और खाने को लेकर होने वाले झगड़े हमेशा से शो की सबसे बड़ी TRP रहे हैं. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या मैरी कॉम भी इसी रास्ते पर चलकर बाकी घरवालों को किनारे करने की सोच रही हैं? ये बात सही है कि उनके बनाए खाने का टेस्ट घर के सभी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सभी उनके खाने की तारीफ करते हैं, लेकिन केवल अच्छा खाना बनाकर ‘बिग बॉस’ की चमचमाते हुई टॉफी अपने नाम करना नामुमकिन सा लगता है.

ट्रॉफी के लिए बदलना होगा अंदाज

‘बिग बॉस’ केवल घर का काम करने या टेस्टी खाना परोसने की जगह नहीं है. यहां लोग ये देखना चाहते हैं कि कोई खिलाड़ी मुश्किल समय में क्या फैसला लेता है, उसका बर्ताव कैसा है और वो गलत बात पर कैसे आवाज उठाता है. बॉक्सिंग रिंग में मैरी कॉम के रिकॉर्ड भले ही इतिहास रच चुके हों, लेकिन ‘बिग बॉस 20’ के घर में पुरानी अचीवमेंट्स से जीत तय नहीं होती. अगर मैरी कॉम सच में इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहती हैं, तो उन्हें किचन से बाहर आकर मुद्दों पर लड़ना होगा और अपनी आवाज को खुलकर जनता के सामने रखना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bigg Boss 20
salman khan