Bigg Boss 20: अमन और आम्रपाली के बीच हुई तीखी बहस, मानहानि केस करने की दी धमकी!
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली और अमन गांधी के बीच जमकर बहस होती है. बात लीगल धमकी तक पहुंच जाती है.
बिग बॉस 20 को पूरा एक हफ्ता हो चुका है. बिग बॉस ने घर का नियम तोड़ने की वजह से 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किया था. यंग कैप्टन होने की वजह से नॉमिनेशन से बच गए हैं वहीं 3 सदस्य सीधे नॉमिनेट हैं. इसके बाद से ही घर का माहौल बदल गया है. घर में तब से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई हो रही है. आम्रपाली और अमन गांधी के बीच भी जमकर बहस होती है.
आम्रपाली और अमन की लड़ाई
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और अमन गांधी के बीच बहस हो जाती है. आम्रपाली, गुल्लू और लव गिल आपस में बात कर रहे होते हैं. तभी अमन बीच में बोलते हैं और टॉन्ट मारते हैं. जिसके बाद बात काफी बढ़ जाती है. दोनों एक दूसरे की पोल खोलने की धमकी देते हैं. बहस होने के बाद अमन आम्रपाली के पास बात करने के लिए जाते हैं.
अमन आम्रपाली से बोलते हैं कि आप किसी भी लड़की के बारे में बोलोगे तो उसके माता-पिता बाहर शो देख रहे हैं. लड़कों के मुकाबले लड़कियों को रेपोटेशन पर जल्दी असर पड़ता है. आम्रपाली बोलती हैं कि हिट ऑफ द मोमेंट पर अगर आप कुछ बोलोगे तो सामने वाला भी कुछ बोलेगा ना. ऐसे में आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि जब तक आप श्योर ना हो जाओ कि आपके बारे में कुछ बोला है तब कुछ मत बोलिए. आपको बाहर के बारे में फर्क पड़ता है लेकिन मुझे नहीं पड़ता है.
लीगल धमकी पर आम्रपाली ने दिया जवाब
अमन ने बोला कि अगर आप रूमर्स के बारे में बोलोगे तो मेरी लीगल टीम बाहर बैठी है. मानहानि का केस एक सेकंड में हो जाता है. मुझे क्या होगा मैं अपनी टीम को बोल दूंगा कि भाई लगाओ मारो थोड़े पैसे और कमाएंगे. अमन की इस बात पर आम्रपाली बोलती है कि इस पर भी मुझे इरिटेट होता है. आपको जो करना है वो करो. आप अभी मेरे सामने अपनी टीम को मानहानि केस के लिए बोल दो,
लेकिन मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता है. मैं 16 साल से यहां पर हूं, मैं इंडस्ट्री में टाइम पास नहीं कर रही ना. मुझे भी पता है कि क्या बात करनी है और क्या बात नहीं करनी है. मैं अपनी लिमिट को जानती हूं. ऐसे में सामने वाला भी अपनी लिमिट में रहे. अगर सामने वाला अपनी लिमिट क्रॉस करता है तो मुझे लिमिट क्रॉस करने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है. जब ऐसा होता है तो मैं किसी की सगी नहीं रह पाती हूं.