SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

57 की उम्र में सलमान खान की एक्ट्रेस पर चढ़ा रोमांस का खुमार, कभी पति को किया लिप किस तो कभी लगाया गले; वीडियो वायरल

57 साल की उम्र में भाग्यश्री का रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक्ट्रेस का पति हिमालय दसानी के साथ लिप किस करते और उन्हें गले लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. उनके इस प्यार भरे अंदाज को देखकर फैंस भी हैरान हैं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 27, 2026, 20:52 IST | Updated: Nov 27, 2026, 21:09 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तब से ही वह फैंस की पसंदीदा बनी हुई हैं. भले ही आजकल वह फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं हैं. लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह अपने फैंस के कांटेक्ट में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस भी अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करने में कोई संकोच नहीं करती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक छोटी-छोटी कई क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपने पति के साथ लिप-लॉक करती भी नजर आईं. दरअसल, भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर यह रोमांटिक वीडियो शेयर किया और अब तक इसे काफी लाइक्स मिल चुके हैं. इस पोस्ट के साथ भाग्यश्री ने पति के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट भी लिखा है.

भाग्यश्री पर चढ़ा रोमांस का खुमार

एक्ट्रेस ने अपने पति को अपने लाइफ का वो शख्स बताया जो हर दिन को रोमांचक, मजेदार और ड्रामे से भर देता है. उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी को एक्साइटिंग, मजेदार, ड्रामा, एक्शन और रोमांस से भरपूर बनाने वाले उस अटूट साथी को... जन्मदिन मुबारक हो'

आयुष्मान खुराना ने क्यों ठुकराईं थीं 6 फिल्में? 'विक्की डोनर' से पहले नहीं लेना चाहते थे रिस्क!

वहीं, उनके पति हिमालय भी पत्नी पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहे. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाग्यश्री कभी अपने पति को लिप किस किया. तो कभी गले लगा लिया. दोनों पर रोमांस का खुमार इस तरह चढ़ा कि कपल साथ में रोमांटिक डांस करता भी नजर आया. उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई.

 

 

लिपलॉक कर लुटाया प्यार

इन वीडियोज भाग्यश्री और हिमालय साथ में केक कट करते भी नजर आए. जहां भाग्यश्री प्रिंटेड गाउन में दिखी तो हिमालय ने ब्लैक कलर की शर्ट और पैंट पहने नजर आए.  उनके दोस्त और फैंस इस क्लिप पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.  एक फैन ने कमेंट किया, 'रब ने बना दी जोड़ी... आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप यह 'किस' सलमान खान को करते हुए शरमा रही थीं.' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कपल का एक-दूसरे के लिए प्यार और केयरिंग देखकर अच्छा लग रहा है.'

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार सख्त, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

बता दें कि भाग्यश्री को 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए फिल्फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. एक्ट्रेस 57 साल की हैं, पर उनके लुक को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES