SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'इतने गहने पहनते हो तो...' बप्पी दा को देखकर राजकुमार ने कसा तंज, मंगलसूत्र का नाम लेकर उड़ा दिया था मजाक

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग दिए हैं. गानों के अलावा अपने अपने खास ड्रेसिंग से लिए जाने जाते थे. एक बार एक्टर राजकुमार ने उनके ड्रेसिंग का मजाक बनाया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 26, 2026, 23:26 IST | Updated: Nov 26, 2026, 23:32 IST
Image Credit: बप्पी लहरी जन्मदिवस
Join

सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. हिंदी सिनेमा में रॉक म्यूजिक लाने का श्रेय उन्हें ही मिला. उनका जन्म 27 नवंबर 1952 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए जिसकी वजह से उन्हें डिस्को किंग कहा गया. गानों के अलावा वह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते थे.

गोल्ड  ज्वेलरी पहने आते थे नजर

वह हमेशा गोल्ड की ज्वेलरी पहने हुए नजर आते थे. गोल्ड ज्वेलरी पहनने की प्रेरणा उन्हें अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से मिली थी. इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. सिंगर ने बताया था कि हॉलीवुड सिंगर सोने की चेन पहनते थे तो उन्हें काफी अच्छा लगता था. मैंने तभी सोच लिया था कि मैं भी लोगों के सामने अलग छवि पेश करूंगा.

ज्वेलरी को लेकर राजुकमार ने बनाया मजाक

बप्पी दादा पर एक बार गोल्ड ज्वेलरी को लेकर तंज कसा गया था. जिसकी वजह से वह हैरान हो गए थे. हिंदी सिनेमा के बेबाक अंदाज के लिए पॉपुलर एक्टर राजकुमार ने एक पार्टी में सिंगर के गोल्ड ज्वेलरी पर तंज कसा था. बप्पी दा हैरान हो गए थे. एक पार्टी में बप्पी दा की मुलाकात राजकुमार से हुई थी. इस पार्टी में बप्पी दा काफी गोल्ड ज्वेलरी पहनकर गए थे. राजकुमार ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया था.

उन्होंने बोला- वाह शानदार... एक से बढ़कर एक ज्वेलरी पहने हो... सिर्फ एक मंगलसूत्र की कमी रह गई है वो भी पहन लेते. राजकुमार की बात सुनकर बप्पी लहरी कुछ बोल नहीं पाए वह उनकी बात सुनकर हंसने लगे.

बप्पी लहरी का करियर

बप्पी लहरी ने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक से की थी. फिल्म जख्मी में उनके  गाने हिट हुए थे. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. 80 के दशक में उन्होंने लगातार कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया. आज भी लोग उनके गानों को सुनना पसंद करते हैं. बप्पी लहरी ने एक साल में 33 फिल्मों में 180 गाने रिकॉर्ड करने का इतिहास भी बनाया था. इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था.

बप्पी लहरी के पॉपुलर सॉन्ग

बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए. उनके सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट में आई एम ए डिस्को डांसर, पग घुंघरू बांध, इंतहा हो गई इंतजार की और यार बिना चैन कहा रे जैसे सॉन्ग शामिल हैं. जख्मी फिल्म का गाना आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं, जलता है जिया मेरा उस समय काफी पॉपुलर हुआ था. इंतहा हो गई इंतजार की सॉन्ग को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. 
 

इसे भी पढ़ें-  माता-पिता की बात नहीं मानी, स्काउट के लिए बिग बॉस पहुंची थीं काशवी, अब फैमिली वीक से क्यों बनाई दूरी?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES