)
सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. हिंदी सिनेमा में रॉक म्यूजिक लाने का श्रेय उन्हें ही मिला. उनका जन्म 27 नवंबर 1952 में पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए जिसकी वजह से उन्हें डिस्को किंग कहा गया. गानों के अलावा वह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते थे.
वह हमेशा गोल्ड की ज्वेलरी पहने हुए नजर आते थे. गोल्ड ज्वेलरी पहनने की प्रेरणा उन्हें अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से मिली थी. इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. सिंगर ने बताया था कि हॉलीवुड सिंगर सोने की चेन पहनते थे तो उन्हें काफी अच्छा लगता था. मैंने तभी सोच लिया था कि मैं भी लोगों के सामने अलग छवि पेश करूंगा.
बप्पी दादा पर एक बार गोल्ड ज्वेलरी को लेकर तंज कसा गया था. जिसकी वजह से वह हैरान हो गए थे. हिंदी सिनेमा के बेबाक अंदाज के लिए पॉपुलर एक्टर राजकुमार ने एक पार्टी में सिंगर के गोल्ड ज्वेलरी पर तंज कसा था. बप्पी दा हैरान हो गए थे. एक पार्टी में बप्पी दा की मुलाकात राजकुमार से हुई थी. इस पार्टी में बप्पी दा काफी गोल्ड ज्वेलरी पहनकर गए थे. राजकुमार ने उन्हें देखकर कमेंट कर दिया था.
उन्होंने बोला- वाह शानदार... एक से बढ़कर एक ज्वेलरी पहने हो... सिर्फ एक मंगलसूत्र की कमी रह गई है वो भी पहन लेते. राजकुमार की बात सुनकर बप्पी लहरी कुछ बोल नहीं पाए वह उनकी बात सुनकर हंसने लगे.
बप्पी लहरी ने अपने करियर की शुरुआत 70 के दशक से की थी. फिल्म जख्मी में उनके गाने हिट हुए थे. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. 80 के दशक में उन्होंने लगातार कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया. आज भी लोग उनके गानों को सुनना पसंद करते हैं. बप्पी लहरी ने एक साल में 33 फिल्मों में 180 गाने रिकॉर्ड करने का इतिहास भी बनाया था. इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था.
बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए. उनके सुपरहिट सॉन्ग की लिस्ट में आई एम ए डिस्को डांसर, पग घुंघरू बांध, इंतहा हो गई इंतजार की और यार बिना चैन कहा रे जैसे सॉन्ग शामिल हैं. जख्मी फिल्म का गाना आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं, जलता है जिया मेरा उस समय काफी पॉपुलर हुआ था. इंतहा हो गई इंतजार की सॉन्ग को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं.