SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहली ही मुलाकात में हो गया था 'कांड': बानी जे के उस इग्नोर को आज भी नहीं भूल पाए बसीर अली, खोले कई मजेदार राज

डबल डेट शो में बसीर अली और बानी जे ने अपने रिश्ते से जुड़े कई मजेदार और इमोशनल खुलासे किए हैं. जानिए कैसे पहली मुलाकात के इग्नोर और इंस्टाग्राम रील्स ने दोनों को एक-दूसरे के करीब ला दिया.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 26, 2026, 14:20 IST | Updated: Nov 26, 2026, 14:32 IST
Image Credit: पहली नजर का इग्नोर और फिर पक्की दोस्ती: डबल डेट शो में बसीर अली और बानी जे की केमिस्ट्री ने जीता दिल (फाइल फोटो)
Join

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट के आने वाले एपिसोड में बसीर अली और बानी जे अपने रिश्ते से जुड़े कई मजेदार और दिल छू लेने वाले किस्से शेयर करते दिखेंगे. पहली मुलाकात की झिझक से लेकर इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के करीब आने तक, इस बातचीत में फैंस को हंसी-मजाक और कई अनसुने खुलासे देखने को मिलेंगे.

अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बसीर अली ने बताया कि जब वह पहली बार बानी से मिले थे, तो एक फैन के तौर पर उनसे बात करना चाहते थे. लेकिन उन्हें ऐसा लगा जैसे बानी ने उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर दिया हो. बसीर ने बताया कि पहली सुबह वे उनके पास गए और अपना परिचय देते हुए कहा कि हाय, मैं बसीर हूं और आपका बहुत बड़ा फैन हूं. उन्होंने कहा कि बानी ने उनकी तरफ देखा और वहां से चली गईं, जिसके बाद उन्हें लगा कि जिंदगी में इतना बुरा इग्नोर उन्हें किसी ने नहीं किया. हालांकि इस घटना के बाद वे थोड़े घबरा जरूर गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने बानी से बात करने की कोशिश जारी रखी.

पुरानी यादों के बीच बानी का भावुक दौर

वहीं, बानी जे ने इस घटना के पीछे की असली वजह बताई, जिसके बारे में शुरुआत में बसीर को कुछ पता नहीं था. बानी ने कहा कि जिस जगह से उनकी बचपन की यादें जुड़ी थीं, वहां वापस लौटने पर वे काफी इमोशनल हो गई थीं. उन्होंने बताया कि उनके मन में बहुत कुछ चल रहा था और वे भावनात्मक रूप से काफी परेशान थीं, यहां तक कि लगातार रो रही थीं.

बानी के मुताबिक, वे अपनी वैन में गईं और दो बार वापस आईं क्योंकि 2006 में जब वे वहां थीं तब उनकी मां और दादा-दादी जिंदा थे, लेकिन 2026 में लौटने पर वे सब इस दुनिया में नहीं थे. बानी ने कहा कि सब कुछ पहले जैसा देखकर भी अपनों के न होने का एहसास बहुत अजीब था और इसी बीच बसीर ने आकर कहा कि तुमने हाय तक नहीं कहा, जबकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे अपनी हालत कैसे समझाएं.

 

 

सोशल मीडिया ने कैसे लाया दोनों को करीब

बातचीत के दौरान बसीर और बानी ने यह भी बताया कि आखिर उन्हें करीब लाने में किस चीज का हाथ रहा. बसीर ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया ने अनजाने में ही उनके रिश्ते को लोगों के सामने ला दिया. उन्होंने बताया कि जब वे साथ समय बिता रहे थे, तो लोग पूछने लगे थे कि दोनों के बीच क्या चल रहा है. बसीर के अनुसार, उन्हें करीब लाने का काम इंस्टाग्राम ने किया और उन्हें खुद भी इसका अंदाजा नहीं था. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने दोनों की साथ वाली रील्स देखनी शुरू कीं, तो दिल ने कहा कि कुछ तो है.

मैच होती वाइब्स और साथ में खूब हंसी

यह बताते हुए कि किस बात ने उन्हें डेटिंग के बारे में सोचने पर मजबूर किया, दोनों ने माना कि उनकी सोच और पसंद काफी मिलती है. बानी ने कहा कि बसीर के साथ वक्त बिताने में उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगती है कि दोनों साथ में खूब हंसते हैं. उन्होंने बताया कि दोनों की वाइब्स एक-दूसरे से मेल खाती थीं और आज तक वे किसी ऐसे इंसान से नहीं मिलीं जिसके साथ इतना अच्छा समय बीता हो. बसीर और बानी के हंसी-मजाक और इमोशनल पलों से भरा यह एपिसोड डबल डेट में दर्शकों को दोनों के रिश्ते के कई नए रंग दिखाएगा.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES