SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैमरे के सामने ही नहीं, हर वक्त निभानी पड़ती है जिम्मेदारी; बाबिल खान ने खोली स्टारडम की पोल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में सेलिब्रिटी लाइफ से जुड़ी चुनौतियों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि स्टारडम सिर्फ नाम और शोहरत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ कई जिम्मेदारी जुड़ी होती है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 20, 2026, 14:29 IST | Updated: Nov 20, 2026, 14:37 IST
Join

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं. इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान ने हाल ही में एक पब्लिक फिगर होने की सच्चाइयों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक अभिनेता के तौर पर अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों और सेलिब्रिटी होने के नाते लोगों की उनसे जुड़ी उम्मीदों के बीच लगातार निभानी पड़ती है.

बाबिल ने बताया कि कैसे वह अपने निजी जीवन, अभिनय और लोगों की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं. इस बारे में बात करते हुए आईएएनएस को बाबिल ने बताया कि 'सेलिब्रिटी होना एक फुल टाइम जॉब है, इसलिए जैसे ही मैं अपने घर से बाहर निकलता हूं, मैं काम पर होता हूं. मेरा काम यह है कि मैं वहां एक अभिनेता और सेलिब्रिटी, दोनों के तौर पर खुद को कैसे बेहतर बनाता हूं.'

अपने कंफर्ट जोन रखना पड़ता है ध्यान-बाबिल

बातचीत के दौरान बाबिल ने अपनी निजी जिंदगी और पब्लिक इमेज के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'लोगों के बीच रहने और पहचाने जाने के साथ इंसान को अपने कंफर्ट जोन का भी ध्यान रखना पड़ता है. एक सेलिब्रिटी के तौर पर बाहर निकलते समय हर चीज को लेकर जागरूक रहना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी हो जाता है.'

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सेलिब्रिटी होना सिर्फ पहचान और लोकप्रियता तक सीमित नहीं है. एक कलाकार के रूप में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ मुझे अपनी पब्लिक लाइफ में भी अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना पड़ता है. मैं अपनी निजी जिंदगी और लोगों की उम्मीदों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाना चाहता हूं, जिसमें मैं अपने काम के साथ खुद को भी समय दे सकूं.'

बतौर कैमरा असिस्टेंट की थी शुरुआत

बाबिल के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत बतौर कैमरा असिस्टेंट किया था. वह साल 2017 में आई फिल्म 'करीब करीब सिंगल' से जुड़े थे. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अन्विता दत्त की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'कला' से बतौर अभिनेता डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं.

साल 2023 में बाबिल फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने जूही चावला के बेटे सिद्धार्थ मेनन का किरदार निभाया था. इसके बाद वह वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' का हिस्सा बने. भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित इस सीरीज में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, के.के. मेनन और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे.

2025 में भी बने चर्चा का हिस्सा

मई 2025 में बाबिल उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने उस वीडियो को भी हटा दिया था.

(इनपुट आइएएनएस के साथ भी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES