SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अवनीत कौर करने जा रहीं शादी? राघव शर्मा ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई; किया बड़ा खुलासा

अवनीत कौर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हसीना ने इंस्टाग्राम पर शादी-ब्याह के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद से उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 21, 2026, 10:11 IST | Updated: Nov 21, 2026, 10:17 IST
Join

क्या प्रोड्यूसर राघव शर्मा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अवनीत कौर शादी करने जा रहे हैं? एक संगीत समारोह में राघव और उनके दोस्तों को बॉलीवुड के तेज गानों पर थिरकते हुए देखा गया, जिससे ये अफवाहें शुरू हो गईं. अब, प्रोड्यूसर ने एक मजेदार वीडियो के जरिए इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.

वीडियो की शुरुआत में अली गोनी, राघव को 'उनकी शादी' के लिए बधाई देते हैं. इस पर राघव तुरंत कहते हैं, 'मेरे भाई की शादी है. ठीक है दोस्तों? हो गया.' वीडियो के आखिर में दोनों को जोर-जोर से हंसते हुए देखा जा सकता है.

अवनीत कौर के इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी के कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर भी शादी की चर्चा तेज हो गई. फैंस की नजर तुरंत मेहंदी के डिजाइन पर पड़ी.

2022 में आई थी रिलेशन में होने की अफवाह

अवनीत और राघव के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले 2022 में चर्चा में आईं. सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत, एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना और प्रोफेशनल तौर पर साथ काम करने की वजह से उनके डेटिंग की अफवाहें बनी हुई हैं. इससे पहले, मीडिया से बातचीत के दौरान अवनीत ने कहा था कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने कहा, 'यह सवाल मुझसे इतनी बार पूछा जा चुका है. पता नहीं सब मेरी शादी को लेकर इतने परेशान क्यों हैं. मैं आपको बता दूं कि मेरी शादी के लिए अभी काफी समय है, इसलिए शांत रहें और थोड़ा और इंतजार करें.'

यह भी पढ़ें- भोजपुरी में स्पाइडर-मैन बन गए थे रवि किशन! सालों बाद एक्टर ने खोला डबिंग का दिलचस्प राज

लव मैरिज करना चाहती हैं अवनीत

उन्होंने आगे कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से लव मैरिज में विश्वास रखती हूं, लेकिन अगर मुझे लव मैरिज के लिए अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिल जाए, तो यह अरेंज्ड और लव मैरिज दोनों का मिश्रण बन जाता है. मैं भी कुछ ऐसा ही चाहती हूं और अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो मुझे लगता है कि मैं अकेले बैठकर रोऊंगी.'

2014 में किया बॉलीवुड डेब्यू

अवनीत कौर ने प्रदीप सरकार की 2014 की फिल्म 'मर्दानी' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं. बाद में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आईं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES