SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर मार्वल का बड़ा धमाका! रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने बताई 'Avengers: Doomsday' की रिलीज डेट

मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Avengers: Doomsday' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली के मौके पर भारतीय फैंस को खास संदेश देते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. इस खबर से मार्वल फैंस का उत्साह बढ़ गया है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 28, 2026, 03:19 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: 'Avengers: Doomsday’ की रिलीज डेट आई सामने
Join

'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज से पहले मार्वल स्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने भारतीय फैंस के लिए दिवाली का एक खास सरप्राइज दिया है. दरअसल, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज़ डेट तय हो गई है. यह फिल्म 17 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि अमेरिका में इसकी रिलीज से एक दिन पहले है.

फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने में 50 दिन बचे हैं. ऐसे में डॉक्टर डूम और स्टीव रोजर्स का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं ने एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूरे भारत के दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं. वीडियो मैसेज में एक्टर्स ने कहा, 'नमस्ते इंडिया! दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे की शुरुआत का प्रतीक है...इस बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय मुझे लगता है कि यह शायद उल्टी दिशा में जा रहा है...दिवाली की शुभकामनाएं! और हम आपसे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मिलेंगे... बिल्कुल!'

मार्वल फैंस के लिए दिवाली गिफ्ट!

'एवेंजर्स: डूम्सडे' में तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के हीरो एक साथ आएंगे. उनके सामने एक ऐसा अस्तित्व का संकट होगा, जिसका सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया है. इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है.  इसके निर्माता केविन फीगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं.

 

 

बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' इन्फिनिटी विजन और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स में मौजूद होगी. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की तरह, जो एक गुरुवार को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी चार दिनों के लंबे ओपनिंग वीकेंड का फायदा मिलेगा.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, सभी 11 आरोपियों पर MCOCA; अब जेल से निकलना आसान नहीं

फिल्म की स्टार-स्टडेड कास्ट में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैक्राक, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, एलेक्स लिविनाली, मेबेल कैडेना और टेनोच ह्यूर्टा मेजिया शामिल हैं.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 39वीं फिल्म बनने जा रही है. 'एवेंजर्स: एंडगेम: एनकोर' को 25 सितंबर, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में फिर से  किया गया था, जिसमें बोनस फुटेज और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक खास झलक (प्रीव्यू) शामिल थी. 

10 साल में IMDb कि रिपोर्ट में इन भारतीय वेब सीरीज का जलवा, 'सेक्रेड गेम्स’ ने दो बार मारी बाजी; 'मिर्जापुर' को मिली कौनसी जगह?


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES