SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनोखा क्रॉसओवर: इंटरनेट पर छाया Atif Aslam X Dhurandhar का वायरल क्लिप! विवादों के बीच म्यूजिक ने जोड़े दिल

दुबई कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना गाकर फैंस को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बीच भारत में पाकिस्तानी कंटेंट और नेटफ्लिक्स सीरीज को लेकर विवाद भी गहरा गया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 28, 2026, 13:15 IST | Updated: Nov 28, 2026, 13:33 IST
Join

पॉपुलर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को दुबई के कोका-कोला एरिना में अपने लाइव कॉन्सर्ट से समां बांध दिया. खचाखच भरे इस शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसी कॉन्सर्ट के एक स्पेशल मूमेंट ने दोनों देशों के म्यूजिक लवर्स का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है. दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान आतिफ ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का फेमस गाना 'जान से गुजरते हैं' गाकर वहां मौजूद फैंस को हैरान और एक्साइटेड कर दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पर्रफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने इसे एक अनएक्सप्टेड क्रॉसओवर बताया और लिखा कि 'कुछ गानों को सच में वीजा की जरूरत नहीं होती'. हालांकि मौजूदा दौर में इस ट्रैक को रणवीर सिंह की फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी जड़े काफी पुरानी हैं. 'दिल पे जख्म खाते हैं' साल 1977 में महान कव्वाल उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने गाई थी, जिसे बाद में 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए खान साब और शाश्वत सचदेव की आवाज में नए अंदाज में तैयार कर नई जनरेशन तक पहुंचाया गया.

विवादों के बीच आतिफ की परफॉर्मेंस

आतिफ असलम द्वारा गाया गया ये इंडियन फिल्म का ये गाना ऐसे वक्त में सामने आया है, जब इंडिया में पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट शोज और सीरीज को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है. हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाने से जुड़ी अपनी पुरानी नीति और निर्देशों की याद दिलाई है. 

ये कदम ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) जैसे फिल्म संगठनों की उस मांग के बाद उठाया गया है, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान स्टारर नेटफ्लिक्स की अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज रोकने की अपील की गई थी.

FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने नेटफ्लिक्स को दी कड़ी चेतावनी

इस पूरे विवाद पर FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि सरकार ने पिछले साल ही इंडिया में एक्टिव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट टेलीकास्ट न करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा, 'इसके बावजूद, उन्होंने अब एक पाकिस्तानी सीरीज का प्रोमो लॉन्च किया है और शो भी जल्द ही रिलीज होगा. मुझे पता है कि उनका कंट्रोल अमेरिका से है और टेलीकास्ट वहीं से होता है. वरना, अगर ये भारत के किसी कोने से होता, तो हम इसे अब तक रोक चुके होते.'

5 दिसंबर से भारत में शूटिंग रोकने का अल्टीमेटम

नेटफ्लिक्स को सख्त चेतावनी देते हुए बीएन तिवारी ने ये भी साफ किया कि अगर उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो संगठन कड़ा रुख अपनाएगा. उन्होंने कहा,'अगर वो इसे 4 दिसंबर को रिलीज करते हैं, तो हम 5 दिसंबर के बाद से इंडिया में उनकी कोई भी शूटिंग नहीं होने देंगे. हमारे सभी लोग इससे हट जाएंगे और फिर मैं देखूंगा कि क्या होता है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES