SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया म्यूजिक का बड़ा सरप्राइज, 2027 में करेंगे लाइव कॉन्सर्ट

अरिजीत सिंह के म्यूजिक इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए हैं. इस खास मौके पर सिंगर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. सिंगर साल 2027 में देशभर में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे. आइए जानते हैं उन शहरों के नाम के जहां पर लाइव कॉन्सर्ट होगा.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 05, 2026, 05:40 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 05:43 PM IST
Image Credit: अरिजीत सिंह ने की म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा
Join

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. अरिजीत सिंह को 5 अक्टूबर को म्यूजिक इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने साल 2027 में 9 शहरों के स्टेडियम पर अपने कॉन्सर्ट टूर का ऐलान किया है. म्यूजिक कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह अगर तुम साथ हो, तुम ही हो, विदा करो और कई हिट गाने गए हैं.

अरिजीत सिंह ने साल की शुरुआत में सिंगर ने म्यूजिक करियर से संन्यास की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था. ऐसे में सिंगर के कॉन्सर्ट की खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

अरिजीत सिंह ने की म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा

अरिजीत ने म्यूजिक कॉन्सर्ट की घोषणा फैंस के लिए बड़ी खबर हैं. सिंगर के म्यूजिक इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने के खास दिन पर घोषणा की गई है. सिंगर ने कहा- म्यूजिक के 20 साल मेरे लिए बेहद अच्छे रहे हैं. इस जर्नी का सबसे अहम हिस्सा वो लोग रहे हैं जिन्होंने इन गानों को सुना और नई पहचान दी है. मैं पूरे भारत में टूर करने और मंच पर लाइव फैंस का प्यार और अनुभव लेने के लिए बहुत ही उत्सुक हूं. मेरे पास बहुत सारे गाने हैं, बहुत सारी यादें हैं. बहुत सारे लोगों से मिलना बाकी हैं. मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

इन शहरों में होगा म्यूजिक कॉन्सर्ट

टीम इनोवेशन अरिजीत का म्यूजिक कॉन्सर्ट करवा रहे हैं. सिंगर का म्यूजिक कॉन्सर्ट अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में होगा. सिंगर का म्यूजिक कॉन्सर्ट काफी शानदार होने वाला है. स्टेडियम में कॉन्सर्ट से जुड़े हाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

अरिजीत सिंह करियर

साल 2005 में अरिजीत सिंह रियलिटी शो गुरुकुल में नजर आए थे. गुरुकुल शो से अरिजीत सिंह को पहली बार फेम मिला था. वह शो को जीत नहीं पाए थे. लेकिन उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया था. साल 2011 फिल्म मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया. साल 2013 आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से अरिजीत सिंह का स्टारडम सुपरस्टारडम में बदल गया.

अरिजीत सिंह के सुपरहिट सॉन्ग

अरिजीत सिंह हिंदी सिनेमा बेस्ट सिंगर की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग दिए हैं. उन्होंने गेरुआ, चन्ना मेरेया, ए दिल है मुश्किल, बुल्लेया, नैना, जालिमा, ऐ वतन, गलती से मिस्टेक, रेत जरा सी, केसारिया, अपना, तुम क्या मिले, वे कमलेया, चलेया, सजनी, गहरा हुआ और झूमे जो पठान समेत कई हिट सॉन्ग गा चुके हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES