Arbaaz Khan Daughter First Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार के भाई अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का जन्म 5 अक्टूबर 2025 को हुआ था. आज कपल की बेटी सिपारा पूरे एक साल की हो गई है. इस खास मौके को कपल ने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. खास पल को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए सिपारा की बर्थडे पार्टी में परिवार के साथ सितारे भी शामिल हुए. जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस काफी प्यार दे रहे हैं. भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में भाईजान भी शामिल हुए हैं. आइए वायरल हो रहे वीडियो पर नजर डालते हैं.
अरबाज खान और शूरा खान की बेटी आज 5 अक्टूबर को 1 साल की हो गई है. इस दौरान बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान और हेलन भी पोती की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. भतीजी सिपारा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने भी स्वैग एंट्री ली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप भाईजान को भी देख सकते हैं. इस दौरान वे ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आए.
सिपारा के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे. इस जश्न में खूबसूरत अंदाज में यूलिया वंतूर भी पहुंचीं. सोशल मीडिया पर सभी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. यूलिया वंतूर का स्टाइलिश फैशन चॉइस हर किसी का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने सिपारा खान के जन्मदिन के लिए रेड आउटफिट कैरी किया, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था.
इस दौरान हेलन भी मुंबई में अरबाज खान और शूरा खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं. वहीं सोहेल खान अपने बेटे योहान खान के साथ इस पार्टी में पहुंचे. इस खास मौके पर निर्वाण खान भी नजर आए. सलीम खान साहब और सुशीला चरक भी अपनी पोती के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे. कैमरे में परिवार का यह खूबसूरत पल कैद हो गया और सबने मिलकर इस दिन को बेहद खास और यादगार बना दिया. अरबाज खान के घर कृतिका कामरा और गौरव कपूर भी नजर आए.
बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक निजी निकाह समारोह में शादी की थी और 5 अक्टूबर 2025 को बेटी सिपारा का धूमधाम से स्वागत किया था. हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. अभी तक फैंस को अरबाज खान की बेटी की झलक पाने का इंतजार है. फैंस को उम्मीद है कि पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो में कपल अपनी बेटी का चेहरा दिखा देंगे.