SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ए.आर. रहमान के फैंस को झटका, 10 दिन पहले पोस्टपोन हुआ गुरुग्राम कॉन्सर्ट; अब अगले साल तक करना होगा इंतजार

एआर रहमान का 21 नवंबर को गुरुग्राम में कॉन्सर्ट होने वाला था, लेकिन 10 दिन पहले ही उनका शो पोस्टपोन हो गया है. एआर रहमान के कॉन्सर्ट की प्रोड्यूसर ने शो को पोस्टपोन करने की वजह का खुलासा किया है. अब इस कॉन्सर्ट का फैंस को अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 11, 2026, 11:06 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:12 AM IST
Join

दिग्गज कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' में दिए गए म्यूजिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच 21 नवंबर को उनका गुरुग्राम में कॉन्सर्ट होने वाला था जो उनके वंडरमेंट टूर का हिस्सा था, लेकिन अब इस कॉन्सर्ट को पोस्टपोन कर दिया गया है. एआर रहमन के कॉन्सर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब इसके लिए उन्हें अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा. कॉन्सर्ट के आयोजकों ने अब इसे अगले साल आयोजित करने का फैसला किया है. हालांकि अभी नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है.

यह कॉन्सर्ट अगले हफ्ते 21 नवंबर को गुरुग्राम के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में शाम 7 बजे होने वाला था. अब 'असामान्य हालात' के वजह से इस कॉन्सर्ट को स्थगित कर दिया गया है. इस कॉन्सर्ट के लिए बिक्री शुरू हो चुकी थी और बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी टिकट भी बुक कर ली थीं. टिकट की कीमत अलग-अलग कैटेगरी में रखी गई थीं. हालांकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ने टिकट खरीद चुके लोगों को कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े ईमेल भेजने शुरू कर दिए हैं.

ए.आर. रहमान के कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक

हाल ही में एचटी से खास बातचीत में कॉन्सर्ट की प्रोड्यूसर 'ईवा लाइव' ने बताया, 'कुछ असामान्य हालात और आखिरी समय में आए ऐसे अहम घटनाक्रमों के कारण, जिन्हें टाला नहीं जा सकता, ए.आर. रहमान दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख को अगले साल के लिए टाल रहे हैं.' कॉन्सर्ट की नई तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी ने कहा ही नहीं, फिर भी वायरल हो गया बयान! रोहित शेट्टी से पहले इन सितारों के नाम पर भी फैला झूठ

रिफंड की प्रक्रिया शुरू

टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म्स ने भी लोगों को कैंसिलेशन के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है. रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे, उन्हें ईमेल भेजे जा रहे हैं. कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें जनरल स्टैंडिंग एक्सेस के लिए 2,499 रुपये से लेकर प्रीमियम वीआईपी डेक के लिए 1.5 लाख रुपये तक की थीं.

इस कॉन्सर्ट के पोस्टपोन हो जाने से फैंस काफी निराश हैं, खासकर वे लोग जो शहर में इस संगीत उस्ताद को लाइव परफॉर्म करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. किसी का कहना है कि कॉन्सर्ट के लिए उन्होंने प्रीमियम टिकट खरीदे थे और इस देरी से वह काफी निराश है.

यह भी पढ़ें- Trailer Review: सिर्फ गोली-बारूद नहीं, भावनाओं की भी जंग है 'मातृभूमि', कैसा है सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर?

पहले भी हो चुका ऐसा

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार के कॉन्सर्ट को ऐन मौके पर रद्द करना पड़ा हो. पिछले साल 'ए.आर. रहमान: हार्मनी ऑफ हार्ट्स' नाम के उनके एक कॉन्सर्ट के कई टिकट शो से ठीक 24 घंटे पहले अचानक रद्द कर दिए गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES