मीडिया पब्लिकेशन वैंटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा चौथे नंबर पर हैं. अनुष्का शर्मा दुनिया की टॉप 5 एथलीट पार्टनर्स की लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय हैं. मोस्ट-फॉलोव्ड एथलीट पार्टनर्स की लिस्ट में शामिल होने पहली क्रिकेट जगह से अकेला चेहरा है. इस लिस्ट में नंबर 1 पर कार्दशियन, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज जैसे नाम शामिल है.
वैंटिक्स की ग्लोबल रैंकिंग में फॉर्मूला 1 रेसर लुई हैमिल्टन की पार्टनर के रूप में किम कार्दशियन 34.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं.
अमेरिकन फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्स की पत्नी पॉपुलर सिंगर टेलर स्विफ्ट 27.2 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. फुटबॉल लेजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज 78.3 मिलियन फॉलोअर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं. लिस्ट में नंबर चौथे पर अनुष्का शर्मा हैं.
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ब्राजीलियाई फुटबॉल विनिशियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोन्सेका 56.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में फुटबॉल प्लेयर की पार्टनर का नाम सबसे ज्यादा है. क्रिकेट जगत से केवल विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम शामिल हैं.
वैंटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वाइव्स एंड गर्लफ्रेंड्स की इस लिस्ट में शामिल महिलाएं केवल अपने एथलीट पार्टनर्स की वजह से नहीं बल्कि खुद एक पॉपुलर स्टार, बिजनेसवुमन, एक्ट्रेस हैं. पार्टनर के साथ आने से पहले वह खुद ही अपनी पहचान बना चुकी हैं. उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी. साल 2007 में अनुष्का शर्मा ने लैक्मे फैशन वीक से मॉडलिंग की थी. इसके बाद साल 2008 में फिल्म में रब ने बना दी जोड़ी में नजर आई थी. उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट होती थी. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लिए अनुष्का 25 लाख रुपये मिले थे. फिलहाल अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं. अनु्ष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखी थी.
अनुष्का शर्मा ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करती हैं. इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी हैं, जिसका नाम क्लीन स्लेट फिल्म्ज है. उनके प्रोडक्शन हाउस से एनएच10, पाताल लोक और बुलबुल समेत कई फिल्म प्रोड्यूस कर चुकी हैं.