SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अनुपमा' में महा-ट्विस्ट: गुंडों के हमले के बाद अब इस नए दुश्मन से पंगा लेगी हमारी बा, याद दिला दी औकात!

टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. एक रहस्यमयी और अमीर आदमी अनुपमा को आलीशान फ्लैट का लालच देता है, लेकिन अनुपमा उसके नापाक इरादों को सबके सामने बेनकाब कर देती है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 11, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 09:14 AM IST
Image Credit: अनुपमा के कैफे में हुई मिस्टीरियस विलेन की एंट्री
Join

Anupamaa Serial Upcoming Twist: टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' इन दिनों एक बेहद दिलचस्प और सस्पेंस से भरे मोड़ पर आ चुका है. शो के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां अनुपमा का सामना एक ऐसे रहस्यमयी और अमीर शख्स से होता है जो अपनी दौलत और पावर के दम पर उसे खरीदने की कोशिश करता है. गुंडों के हमले के बाद अनुपमा की जिंदगी में आए इस नए तूफान ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

टीवी के ब्लॉकबस्टर शो 'अनुपमा' के मेकर्स राजन शाही और दीपा शाही दर्शकों के लिए हर दिन एक नया ड्रामा लेकर आते हैं. शो के अपकमिंग ट्रैक में एक ऐसा जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कहानी की शुरुआत तब होती है जब अनुपमा अपने कैफे में बिना डरे भगवान की पूजा कर रही होती है. अचानक से एक बहुत तेज आवाज में लाउड भजन का रिंगटोन बजता है, जिससे सबका ध्यान मुख्य गेट की तरफ चला जाता है. वहां एक ऐसा रहस्यमयी आदमी एंट्री लेता है जो शरीर पर भारी-भरकम सोने के गहने पहने होता है और उसके चेहरे पर भारी अहंकार साफ झलकता है. वह शख्स बड़े ही कूल अंदाज में कैफे के अंदर कदम रखता है. उसकी सस्पिसीयस नजरें और अजीबोगरीब हरकतें तुरंत हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं.

कौन है वह मिस्टीरियस मैन?

यह रहस्यमयी आदमी, जिसे कहानी में MM कहा जा रहा है, पूरे कैफे का जायजा लेता है. वह तंज कसते हुए अनुपमा की उस फुर्ती की तारीफ करता है जिसके साथ उसने हाल ही में गुंडों के हमले के बाद खुद को संभाला था. लेकिन अनुपमा भी कोई आम औरत नहीं है, वह तुरंत अलर्ट हो जाती है और बिना डरे उस आदमी से पूछती है कि वह कौन है और उसके बारे में इतनी डिटेल्स कैसे जानता है. इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय, वह आदमी बाज की तेज नजरों और चील के पंजे जैसी अजीब और पहेली भरी बातें करने लगता है. अपनी पहचान छिपाते हुए वह आराम से जलेबी-फाफड़ा ऑर्डर करता है. जब अनुपमा सख्ती से अपना फोन वापस मांगती है, तो वह शख्स अपने एक पुलिस वाले दोस्त को फोन करने का नाटक करके उसे डराने की कोशिश करता है.

अनुपमा का करारा जवाब

बातें तब और ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं जब वह आदमी अनुपमा को अपने नए प्रोजेक्ट में एक शानदार और आलीशान फ्लैट दिलाने का लालच देता है. वह चाहता है कि अनुपमा उसकी किसी गंदी और इलीगल डील में शामिल हो जाए. लेकिन हमारी अनुपमा बिकने वालों में से नहीं है. वह तुरंत अपना फोन झपट लेती है और उस आदमी के आधे-अधूरे और अवैध प्रोजेक्ट्स का कच्चा-चिट्ठा उसके सामने खोल देती है. वह उसके किसी भी ऑफर को मानने से साफ मना कर देती है और उसे चेतावनी देती है कि वह फौरन उसके कैफे से दफा हो जाए.

बच्चों के नाम पर भड़कीं अनुपमा

उस आदमी की शेखी तब और धरी की धरी रह जाती है जब वह बातों-बातों में अनुपमा के बच्चों का जिक्र छेड़ देता है. यह सुनते ही अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह उस शख्स को साफ शब्दों में चेतावनी देती है कि वह भविष्य में कभी उसके बच्चों का नाम अपनी जुबान पर न लाएं. यह सीन अनुपमा की उस निडर और शेरनी वाले अंदाज को दिखाता है, जो अपने परिवार और बच्चों को बचाने के लिए किसी भी ताकत से भिड़ सकती है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मिस्टीरियस मैन का असली चेहरा क्या है और वह अनुपमा के खिलाफ कौन सी नई चाल चलता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES