SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है?' दोस्त नाना पाटेकर को याद कर छलका अनुपम खेर का दर्द

Anupam Kher Emotional Video For Nana Patekar: दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के अचानक निधन से पूरा इंडस्ट्री शॉक्ड है. गोवा में 75 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गया. अनुपम खेर को शो के तुरंत बाद बैकस्टेज ये दुखद खबर मिली. भारी दिल से पेशेवर फर्ज निभाते हुए अनुपम ने नम आंखों से अपने बेबाक दोस्त को श्रद्धांजलि दी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 08, 2026, 12:24 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 12:57 PM IST
Image Credit: नाना पाटेकर को याद कर फूटा अनुपम खेर का दर्द
Join

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और अपनी बेबाक आवाज से हर दिल पर राज करने वाले कलाकार नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने आवास पर कार्डिएक अरेस्ट के कारण अचानक निधन हो गया. 8 अक्तूबर, 2026 की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डोना पावला स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की 45 मिनट की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका और सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. एक्टर के जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है और अनुपम खेर, रजनीकांत, परेश रावल तथा मनोज बाजपेयी समेत तमाम हस्तियां इस गहरे शोक में डूब गई हैं.

वहीं जब अनुपम खेर को अपने प्यारे दोस्त के जाने का पता चला, उस समय वो स्टेज के पीछे खड़े थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक परफॉर्मेंस खत्म करने के तुरंत बाद इस दुखद खबर का पता चला. अनुपम खेर के अनुसार, उनके निर्देशक गजेंद्र ने उन्हें पर्दा गिरने के बाद स्टेज के पीछे रहते हुए उस दिग्गज कलाकार के बारे में जानकारी दी.

दोस्त नाना को याद कर भावुक हुए अनुपम

अनुपम खेर ने नाना को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लॉन्ग इमोशनल पोस्ट लिखा, 'मैंने अभी-अभी अपनी परफॉर्मेंस खत्म की है और ऑडियंस का धन्यवाद किया, लेकिन जैसे ही मैं मंच के पीछे गया, मेरे निर्देशक गजेंद्र ने मुझे बताया, 'नाना अब हमारे बीच नहीं रहे.' दुख के बीच निभाई प्रोफेशनल जिम्मेदारी, इतनी बड़ी खबर सुनने के बाद भी अनुपम खेर को अंदर ही अंदर टूटते हुए अपने काम में लगे रहना पड़ा.

अनुपम खेर ने आगे कहा कि इस दुखद खबर के बावजूद उन्हें अपनी प्रोफेशनल  जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखना पड़ा. 'उसके बाद, मुझे लोगों से मिलना पड़ा, तस्वीरों के लिए पोज देना पड़ा, मुस्कुराना पड़ा, भोजन के लिए बैठना पड़ा... और साथ ही जो मैंने अभी सुना था उसे समझने की कोशिश करनी पड़ी. ये बेहद मुश्किल था.'

नम आंखों से दोस्त को दी श्रद्धांजलि 

एक्टर ने नम आंखों से आगे कहा कि उनका मानना ​​है कि नाना पाटेकर चाहते होंगे कि वो इस गम पर विचार करने से पहले अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लें. 'लेकिन कहीं न कहीं मुझे ऐसा लगा कि नाना चाहते होंगे कि मैं अपना काम पूरा करूं. उन लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाऊं, जो हमें देखने आए थे और फिर, शायद, उन्हें याद करूं. बेबाक अंदाज और कड़वी सच्चाई का अनोखा मिजाजअनुपम खेर नाना पाटेकर के सीधे स्वभाव को याद करते हैं.'

कड़क मिजाज, विचारों में नरमी

अनुपम खेर ने दिवंगत कलाकार के कठिन टॉपिक के लिए एक अलग नजरिए को भी याद किया. उन्होंने कल्पना की, कि नाना पाटेकर खुद श्रद्धांजलि देने के विचार को शायद अस्वीकार कर देते. 'वास्तव में, उन्हें जानते हुए, मैं उन्हें श्रद्धांजलि के विचार को लगभग खारिज करते हुए सुन सकता हूं. 'अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं!'. अनुपम खेर ने अपने दोस्त को ऐसे इंसान के रूप में बताया,जो दूसरों को खुश करने के लिए कभी भी अपने विचारों में नरमी नहीं लाते थे. 'नाना ऐसे ही थे. सीधे-सादे, सरल स्वभाव के, और मुश्किल से मुश्किल बातें भी अपने अनोखे अंदाज में कहने वाले.'

आखिरी बार लगाना चाहते हैं नाना को गले

अनुपम खेर ने दोस्त नाना पाटेकर को नम आंखों से आखिरी अलविदा कहा और आखिर में उन्होंने नाना पाटेकर की गर्मजोशी और उनके कला को भी याद किया. 'मैं आपको बहुत याद करूंगा, मेरे दोस्त, आपकी गर्मजोशी, आपके गले लगाना, आपके शानदार कला और जब भी मुझे आपकी कमी महसूस होगी, मैं आपकी फिल्में देखूंगा. हालांकि आज, मेरी बस यही इच्छा है कि मैं आपको एक बार और गले लगा लूं.' इसके साथ ही अनुपम खेर ने लिखा, 'आपके परिवार और आपसे प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए मेरा प्यार और गहरी संवेदनाएं. मेरे दोस्त, नाना पाटेकर, बहुत सारा प्यार.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES