इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और अपनी बेबाक आवाज से हर दिल पर राज करने वाले कलाकार नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने आवास पर कार्डिएक अरेस्ट के कारण अचानक निधन हो गया. 8 अक्तूबर, 2026 की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डोना पावला स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की 45 मिनट की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका और सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. एक्टर के जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है और अनुपम खेर, रजनीकांत, परेश रावल तथा मनोज बाजपेयी समेत तमाम हस्तियां इस गहरे शोक में डूब गई हैं.
वहीं जब अनुपम खेर को अपने प्यारे दोस्त के जाने का पता चला, उस समय वो स्टेज के पीछे खड़े थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक परफॉर्मेंस खत्म करने के तुरंत बाद इस दुखद खबर का पता चला. अनुपम खेर के अनुसार, उनके निर्देशक गजेंद्र ने उन्हें पर्दा गिरने के बाद स्टेज के पीछे रहते हुए उस दिग्गज कलाकार के बारे में जानकारी दी.
अनुपम खेर ने नाना को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लॉन्ग इमोशनल पोस्ट लिखा, 'मैंने अभी-अभी अपनी परफॉर्मेंस खत्म की है और ऑडियंस का धन्यवाद किया, लेकिन जैसे ही मैं मंच के पीछे गया, मेरे निर्देशक गजेंद्र ने मुझे बताया, 'नाना अब हमारे बीच नहीं रहे.' दुख के बीच निभाई प्रोफेशनल जिम्मेदारी, इतनी बड़ी खबर सुनने के बाद भी अनुपम खेर को अंदर ही अंदर टूटते हुए अपने काम में लगे रहना पड़ा.
NANA PATEKAR THE GREATEST?💔💔A couple of hours ago, I received the heartbreaking news that my friend Nana Patekar, one of the finest actors and human beings in Indian cinema, is no more.🥹🥹🥹 I had just finished our performance and taken the curtain call. As I walked into the wings, my director Gajendra told me, “Nana is no more.”🥹 After that, I had to meet people, pose for photographs, smile, sit down for a meal… while trying to absorb what I had just heard. It was terribly difficult. But somewhere, I felt that Nana would have wanted me to finish my work. Fulfil my responsibility to the people who had come to see us. And then, perhaps, remember him. Actually, knowing him, I can almost hear him dismissing the very idea of a tribute: “अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं!” That was Nana. Direct, unpretentious, with his own way of saying even the most difficult things.❤️🩹 I will miss you, my friend. Your warmth. Your hugs. Your extraordinary performances. And whenever I miss seeing you, I will watch your films. Though today, I wish I could simply hug you one more time. My love and deepest condolences to your family and to everyone who loved you. अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर। बहुत सारा प्यार। 🙏💔 #NanaPatekar #HeartBreaking
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 8, 2026
अनुपम खेर ने आगे कहा कि इस दुखद खबर के बावजूद उन्हें अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को निभाना जारी रखना पड़ा. 'उसके बाद, मुझे लोगों से मिलना पड़ा, तस्वीरों के लिए पोज देना पड़ा, मुस्कुराना पड़ा, भोजन के लिए बैठना पड़ा... और साथ ही जो मैंने अभी सुना था उसे समझने की कोशिश करनी पड़ी. ये बेहद मुश्किल था.'
एक्टर ने नम आंखों से आगे कहा कि उनका मानना है कि नाना पाटेकर चाहते होंगे कि वो इस गम पर विचार करने से पहले अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लें. 'लेकिन कहीं न कहीं मुझे ऐसा लगा कि नाना चाहते होंगे कि मैं अपना काम पूरा करूं. उन लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाऊं, जो हमें देखने आए थे और फिर, शायद, उन्हें याद करूं. बेबाक अंदाज और कड़वी सच्चाई का अनोखा मिजाजअनुपम खेर नाना पाटेकर के सीधे स्वभाव को याद करते हैं.'
अनुपम खेर ने दिवंगत कलाकार के कठिन टॉपिक के लिए एक अलग नजरिए को भी याद किया. उन्होंने कल्पना की, कि नाना पाटेकर खुद श्रद्धांजलि देने के विचार को शायद अस्वीकार कर देते. 'वास्तव में, उन्हें जानते हुए, मैं उन्हें श्रद्धांजलि के विचार को लगभग खारिज करते हुए सुन सकता हूं. 'अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं!'. अनुपम खेर ने अपने दोस्त को ऐसे इंसान के रूप में बताया,जो दूसरों को खुश करने के लिए कभी भी अपने विचारों में नरमी नहीं लाते थे. 'नाना ऐसे ही थे. सीधे-सादे, सरल स्वभाव के, और मुश्किल से मुश्किल बातें भी अपने अनोखे अंदाज में कहने वाले.'
अनुपम खेर ने दोस्त नाना पाटेकर को नम आंखों से आखिरी अलविदा कहा और आखिर में उन्होंने नाना पाटेकर की गर्मजोशी और उनके कला को भी याद किया. 'मैं आपको बहुत याद करूंगा, मेरे दोस्त, आपकी गर्मजोशी, आपके गले लगाना, आपके शानदार कला और जब भी मुझे आपकी कमी महसूस होगी, मैं आपकी फिल्में देखूंगा. हालांकि आज, मेरी बस यही इच्छा है कि मैं आपको एक बार और गले लगा लूं.' इसके साथ ही अनुपम खेर ने लिखा, 'आपके परिवार और आपसे प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए मेरा प्यार और गहरी संवेदनाएं. मेरे दोस्त, नाना पाटेकर, बहुत सारा प्यार.'