SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चाय की चुस्की और म्यूजिकल हिट: जानिए किस सीक्रेट इंस्पिरेशन से अनु मलिक के दिमाग में आई 'एक गरम चाय की प्याली' की धुन!

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अनु मलिक का सालों से डंका बजता आया है और आज वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच सिंगर से जुड़ा एक पुराना किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के हिट गाने'एक गरम चाय की प्याली' से जुड़ी दिलचस्प बातों का जिक्र किया था.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 02, 2026, 07:48 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:38 AM IST
Image Credit: अनु मलिक बर्थडे
Join

म्यूजिक की दुनिया में कुछ धुनें कागज-कलम से नहीं, बल्कि जिंदगी के आम लम्हों से निकलती हैं. 'द मनीष पॉल पॉडकास्ट' एक ऐसा स्टेज बन चुका है, जहां सितारे अपने दिल के वो राज खोलते हैं, जो फैंस ने पहले कभी नहीं सुने. कुछ समय पहले इस शो के एक बेहद खास एपिसोड में ऑल-टाइम हिट म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक मेहमान बनकर पहुंचे थे. एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के साथ हुई इस म्यूजिकल बातचीत में अनु मलिक ने अपने करियर, जीवन के फलसफे और अपने गानों के पीछे छिपे कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

इस बातचीत के दौरान मनीष पॉल सिंगर को यादों की गलियों में ले गए और साल 1977 से शुरू हुए उनके लंबे संगीतमय सफर पर चर्चा की. दशकों तक बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक धुनें देने वाले अनु मलिक ने बताया कि इतने सालों बाद भी उनके अंदर काम करने की भूख वैसी ही बनी हुई है जैसी शुरुआत में थी. इसी बीच जब मनीष ने उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा, तो अनु मलिक ने अपनी बेबाक शैली में ऐसा जवाब दिया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया.

'इंसान कमाएगा, खाएगा, काम करेगा...'

होस्ट मनीष पॉल के इस सवाल का जवाब देते हुए अनु मलिक ने साफ-साफ कहा कि 'इंसान कमाएगा, खाएगा, काम करेगा और यही साइकिल दोहराएगा... काम से कभी रिटायरमेंट नहीं होता, यही जिंदगी का असली सच है.' इस पॉडकास्ट का सबसे मजेदार और यादगार पल वो था, जब नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर विनर अनु मलिक ने सलमान खान के सुपरहिट गाने 'एक गरम चाय की प्याली हो' फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' की बैकस्टोरी सुनाई.

इस तरह बना था सलमान खान का हिट सॉन्ग

सिंगर ने इस सुपरहिट गाने के पीछे की इंस्पिरेशन बताते हुए कहा कि एक सुबह उनकी पत्नी अंजू उन्हें जगाने आई थीं. वो हाथ में चाय का कप लिए चम्मच से उसे हिला रही थीं. चम्मच की उस रिदमिक साउंड को सुनते ही अनु मलिक के दिमाग में बिजली की तरह एक धुन दौड़ उठीं. उनका दिल तुरंत गाने लगा और वो उसी वक्त उठ बैठे. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आइकॉनिक गाना कुछ ही घंटों के अंदर रिकॉर्ड भी हो गया था.

मनीष का अनु मलिक से पारिवारिक जुड़ाव

अनु मलिक की इस कमाल स्टाइल और हाजिरजवाबी को देखकर होस्ट मनीष पॉल पूरी तरह से हैरान रह गए. शो के दौरान अनु मलिक ने न सिर्फ अपने गानों, बल्कि अपने परिवार और मनीष पॉल के साथ अपने खास जुड़ाव पर भी दिल खोलकर बात की. मनीष पॉल के बात करने का अपनापन भरा अंदाज ही इस पॉडकास्ट की असली ताकत बना. जहां नामचीन हस्तियां बिना किसी झिझक के अपनी जिंदगी के सबसे निजी और अनसुने पन्ने खोल देती हैं.

अनु मलिक का यादगार सफर

अनु मलिक के जन्मदिन के मौके पर ये किस्सा सामने आना उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती दौर तक, बॉलीवुड में अगर किसी कंपोजर के नाम का डंका बजता था, तो वो अनु मलिक ही थे. उन्होंने इंडियन सिनेमा को हर मूड के गाने दिए हैं. चाहे सलमान खान पर फिल्माया गया 'एक गरम चाय की प्याली हो' हो, 'बाजीगर ओ बाजीगर', 'ऊंची है बिल्डिंग', 'जानम समझा करो' या फिर 'ताजा ताजा...' हर गाने ने चार्टबस्टर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES