App

आज बॉलीवुड के 'झक्कास स्टार', कभी बने थे हरियाणवी छोरा! मिनटों में वायरल हुआ अनिल कपूर की पहली फिल्म का किस्सा

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस समय अपने शो 'इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो' से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस दौरान वो एक ऐसी कंटेस्टेंट से मिले, जिनको देखकर उन्हें अपने पुराने दिन और करियर का शुरुआती दौर याद आ गया.

आज बॉलीवुड के 'झक्कास स्टार', कभी बने थे हरियाणवी छोरा! मिनटों में वायरल हुआ अनिल कपूर की पहली फिल्म का किस्सा

फिटनेस के लिए पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए रिएलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस शो के अपकमिंग एपिसोड में जब उनकी मुलाकात हरियाणा से आईं एक कंटेस्टेंट से हुई, तो उनका पुराना दौर ताजा हो गया. हरियाणा के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली रेखा प्रभु से बातचीत के दौरान अनिल कपूर अपनी पहली लीड फिल्म 'वो सात दिन' की यादों में खो गए. इस खास मुलाकात ने उन्हें उस दौर की याद दिला दी,जब उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी.

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'वो सात दिन' ने अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा में एक लीड एक्टर के रूप में पहला बड़ा ब्रेक दिया था. इस फिल्म में उन्होंने 'प्रेम प्रताप पटियालेवाला' का किरदार निभाया था, जो म्यूजिक की दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने का सपना देखता है. इस किरदार की डिमांड के मुताबिक, अनिल कपूर को हरियाणवी लहजा और भाषा सीखनी पड़ी थी.

'हरियाणवी भाषा ने संवारा मेरा पूरा बॉलीवुड करियर'

कंटेस्टेंट रेखा से अपने पुराने दिनों की बात करते हुए अनिल कपूर ने भावुक अंदाज में बताया कि उनके आज के इस मुकाम तक पहुंचने में उस शुरुआती मेहनत का बहुत बड़ा हाथ है. उन्होंने रेखा से कहा, 'आज अगर मैं आपके सामने खड़ा हूं, तो मेरा मानना है कि मेरे इस सफर में हरियाणवी का बहुत बड़ा योगदान रहा है.' हरियाणा की संस्कृति और वहां की भाषा से जुड़ाव ने उनके शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को एक नई दिशा दी थी, जिसे वो आज भी अपना लकी चार्म मानते हैं.

anil

कंटेस्टेंट से मिलकर झूम उठे अनिल कपूर

रेखा प्रभु से शो के मंच पर हुई मुलाकात पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अनिल कपूर ने दिल खोलकर प्यार लुटाया. उन्होंने अपनी भावनाओं को बयां करते हुए कहा, 'आपसे मिलकर मुझे कितनी खुशी हुई है, ये मैं बता नहीं सकता.' बता दें कि ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट किया जाता है, जहां ऑडियंस को अनिल कपूर का यही एनर्जेटिक और जिंदादिल अंदाज देखने को मिलता है.

शो की पॉपुलैरिटी, ऑडियंस का मिल रहा प्यार

स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला ये नया शो अपनी अनोखी थीम और अनिल कपूर के बेमिसाल होस्टिंग अंदाज के चलते कम समय में ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है. शो में देश के अलग-अलग कोनों से आने वाले प्रतिभाशाली प्रतियोगी अपनी मेहनत और काबलियत का प्रदर्शन करते हैं. अनिल कपूर न केवल उनका हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि अपने जीवन और करियर के अनसुने किस्से शेयर कर सभी का दिल भी जीत लेते हैं.

anil show

अनिल कपूर का शानदार फिल्मी करियर

अनिल कपूर के बेमिसाल करियर की बात करें तो, उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'तेजाब', 'राम लखन', 'नायक', 'पुकार', 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'एनिमल' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है. अपनी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें 'पुकार' और 'दिल धड़कने दो' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के साथ-साथ कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More