SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माहौल बहुत डरावना... टाइगर श्रॉफ को मिली धमकियों के बाद डरी हुई हैं अनन्या पांडे, नेपोटिज्म पर भी बेबाक बोलीं एक्ट्रेस

अनन्या पांडे ने एचटी लीडरशिप समिट में नेपोटिज्म और जेन जी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता चंकी पांडे की बेटी होने पर गर्व है और जेन जी को बिना वजह बदनाम किया जाता है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 17, 2026, 08:45 IST | Updated: Nov 17, 2026, 08:54 IST
Image Credit: नेपोटिज्म और बॉलीवुड स्टार्स को धमकियों को लेकर बोलीं अनन्या पांडे (फाइल फोटो)
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने नेपोटिज्म, जेन जी के काम करने के तरीके और इंडस्ट्री के मौजूदा डरावने माहौल पर खुलकर अपनी राय रखी है. अनन्या ने साफ किया कि वह अपनी पहचान और अपने पिता के नाम को लेकर बिल्कुल भी असहज नहीं हैं, बल्कि उन्हें इस पर गर्व है.

आजकल की जेन जी को अक्सर लोग बहुत आलसी और बिना मेहनत करने वाले समझते हैं. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस सोच को पूरी तरह गलत बताया है. दिल्ली में हुए एचटी लीडरशिप समिट में अनन्या ने खुलकर बात की. उनका कहना था कि जेन जी को फालतू में बदनाम किया जा रहा है. उनके मुताबिक, आज की जनरेशन के लिए सक्सेस का मतलब बिल्कुल अलग है. पहले के समय में लोग सिर्फ एक ही रटे-रटाए रास्ते पर चलते थे, लेकिन आज का यूथ अपनी पसंद और अपने तरीके से आगे बढ़ रहा है.

अनन्या ने खुद के बारे में बताते हुए कहा कि वह घंटों काम करना पसंद करती हैं और उन्हें इस काम में मजा आता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी पीढ़ी का हर इंसान एक ही तरह से काम करे.

नेपोटिज्म पर अनन्या का बेबाक जवाब

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही अनन्या पांडे पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगता रहा है. जब भी उनकी फिल्में आती हैं, यह बहस फिर से शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार अनन्या ने इस मुद्दे पर बहुत ही साफ बात कही. उनका मानना है कि इस बात को छिपाने का कोई मतलब ही नहीं है. अनन्या ने गर्व से कहा कि वह एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं और उन्हें इस बात पर पूरा प्राउड है. वह कभी नहीं चाहेंगी कि उनके पिता के नाम के साथ कोई नेगेटिव बात जुड़े. उन्होंने माना कि वह लकी हैं और उन्हें प्रिविलेज मिला है, लेकिन साथ ही वह रोज सुबह उठकर भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि उन्हें अपने सपनों की जिंदगी जीने का मौका मिला है.

फिल्म इंडस्ट्री का डरावना माहौल

सिर्फ पर्सनल लाइफ या जनरेशन की बात ही नहीं, अनन्या ने इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों पर भी चिंता जताई. एक्टर टाइगर श्रॉफ को मिली धमकियों के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बना हुआ है. इस बारे में बात करते हुए अनन्या ने माना कि यह सिचुएशन वाकई बहुत डरावनी है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से अब मेकर्स और टीम को हर किसी की सेफ्टी को लेकर और ज्यादा गंभीर होना पड़ेगा. यह सिर्फ एक्टर्स की सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि वहां मौजूद आम जनता और क्राउड की सेफ्टी भी उतनी ही जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES