अमिताभ बच्चन को रात-रात भर नहीं आती नींद, बिगड़ा जिम रूटीन, एक्टर बोले- मन कहता है हां, लेकिन शरीर कहता है रुक जाओ
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें नींद लेने में काफी समस्या हो रही है. नींद लाने के लिए वह इंटरनेट पर बताए तरीकों को फॉलो करते हैं. एक्टर ने बताया है कि इस उम्र में उन्हें नींद में काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है.
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हैं. इस उम्र में भी वह काम कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन इस उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. एक्टर ने बताया है कि अब उनका शरीर पहले से काफी स्लो काम कर रहा है. एक्टर ने बताया आराम और ठहरने का मन करता है. लेकिन वह खुद को काम में बिजी रखने की कोशिश करते हैं. एक्टर ने बताया है कि अब उन्हें नींद आने में दिक्कत आ रही हैं. 84 साल की उम्र में उन्होंने फिर से जिम शुरू किया है. दिमाग के उन्हें बार-बार फिट रहने के लिए बोलता है. लेकिन शरीर काफी स्लो हो गया है.
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मॉर्निंग रुटीन
अमिताभ बच्चन ने अपना नया ब्लॉग शेयर किया है. इस ब्लॉग में एक्टर ने अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बात की है. एक्टर ने लिखा ये ब्लॉग लिखते समय फॉन्ट साइज के साथ भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. अगर किसी को पता है तो मुझे बता दें. मैंने गूगल पर भी सर्चा किया लेकिन मैं समझ नहीं पाया. आज जल्दी उठ गया, मेरे दिमाग में चल रहा था कि मुझे ब्लॉग कल रात में ही लिखना चाहिए था. जल्दी उठ गया और उम्मीद है कि दोबारा नींद ले पाऊं.
अमिताभ बच्चन को नहीं आती नींद
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि उन्हें अब नींद नहीं आती है. इंटरनेट पर अमिताभ बच्चन ने नींद लगाने बारे में सर्च किया है. इन तरीकों को फॉलो किया लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसके बाद एक्टर ने नींद लाने का सबसे अच्छा तरीका बताया है सोने से पहले चादर या कंबल के अंदर घुसें और बच्चों की तरह सिकुड़ जाए. ऐसा करने से नींद के साथ खर्राटे भी शुरू हो जाते हैं.
अमिताभ बच्चन ने बताया है कि जिम में वर्कआउट करना उनके रूटीन में शामिल नहीं था, लेकिन वह अब वापसी कर रहे हैं. उनका दिमाग कहता है कि जिम और वर्कआउट करें, लेकिन शरीर कहताहै कि रुक जाओ.
इस उम्र में भी एक्टिव हैं अमिताभ
84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव हैं. इस उम्र में भी वह काम कर रहे हैं. फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ वह घंटों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे.