App

शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन के साथ हुआ हादसा, पैर फिसलने से घुटने में लगी चोट; बोले-खड़े होने में हो रही दिक्कत

कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हादसे का शिकार हो गए. पैर फिसलने से उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही है. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी है.

शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन के साथ हुआ हादसा, पैर फिसलने से घुटने में लगी चोट; बोले-खड़े होने में हो रही दिक्कत
Image Credit: अमिताभ बच्चन को शूटिंग के दौरान लगी घुटने में चोट

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच बिग बी के साथ सेट पर बुधवार को हादसा हो गया है. दरअसल. अमिताभ ने बताया कि शूटिंग के दौरान वे फिसल गए और उनके घुटने में चोट लग गई. ऐसे में हमेशा स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना मशहूर ओपनिंग मोनोलॉग देने वाले दिग्गज एक्टर ने चोट की वजह से इस बार बैठकर ही इसे करने का फैसला किया.

जैसे ही शो शुरू हुआ अभिनेता अपनी सीट की तरफ दौड़ते हुए आए और जल्दी से बैठ गए. फिर उन्होंने बताया, 'आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग (शुरुआती बातचीत) करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है. कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई.'

चिंता में डूबे अमिताभ बच्चन के फैंस 

फिर चोट के बारे में बताते हुए एक्टर ने अपने बाएं घुटने की तरफ इशारा किया, जिससे दर्शक घबरा गए और उनकी सांसें थम गईं. हालांकि, अमिताभ ने तुरंत उन्हें भरोसा दिलाया कि चोट गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स को होस्ट करने के लिए वह खड़े होंगे. लेकिन शुरुआती मोनोलॉग के दौरान बैठने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी. इसके बाद दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

बेटे अभिषेक संग रिश्ते पर की बोले अमिताभ बच्चन?  

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. हाल ही में दिग्गज स्टार ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर सुर्खियां बटोरीं. एक्टर ने कहा कि भले ही माता-पिता और बच्चों की राय अलग-अलग हो सकती है. फिर भी उनके बीच आपसी समझ हो सकती है. उन्होंने लिखा, 'पिता-बेटे दोनों एक ही मंच पर बैठते हैं. भले ही उनके विचार अलग-अलग हों, लेकिन उनकी मंजिल एक ही होती है.'

उन्होंने आगे बताया कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार और सम्मान करते हैं. उन्होंने लिखा, 'अगली पीढ़ी के लिए हमेशा सम्मान...लेकिन मंज़िल हमेशा एक ही होती है... हर रास्ते का यही आदर्श होना चाहिए...और यही रिश्ता रहा है. ऐसी मंजिल खोजना, पता लगाना, समझना और बनाना जो सबके लिए फायदेमंद हो. प्यार, सम्मान और कुछ समय बाद शुभचिंतकों का प्यार.'

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अमिताभ के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. वे आने वाली फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे. ये रिभु दासगुप्ता की डायरेक्ट की हुई कोर्टरूम ड्रामा है. इसमें डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं. फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. इसके अलावा एक्टर नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में प्रभास और कमल हासन के साथ अश्वत्थामा का रोल भी दोबारा नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन 'आंखें 2' से भी जुड़े हैं, हालांकि इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More