)
कौन बनेगा करोड़पति को हर कोई देखना पसंद करते हैं, लेकिन पिछले वीकेंड पर जब महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला तो सबके होश उड़ गए. अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खुलासा किया कि शादी के शुरुआती दिनों में जया उन्हें प्यार से एक स्पेशल नाम से बुलाया करती थीं. इतना ही नहीं, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने इस पर एक बढ़िया रिएक्शन दिया था. यह कहानी सुनने में काफी मजेदार लगी और फैन्स को भी यह खूब भाया.
अमिताभ ने बातचीत में शेयर करते हुए बताया कि शादी के शुरुआती दिनों की बात है. जया जी मुझे प्यार से 'लंबू जी' कहकर बुलाती थीं. कई सालों तक यही चलता रहा. लेकिन फिर मेरे पिता यानी बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) ने उन्हें रोका. उन्होंने कहा, 'ऐसे मत बोलो. या तो नाम लो या फिर कुछ और कहो.' बस, बाबूजी की बात सुनकर जया जी ने मुझे 'लंबू जी' कहना बंद कर दिया और सीधे नाम से बुलाना शुरू कर दिया.
यह मजेदार खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान किया. रणबीर ने जब बिग बी और जया बच्चन की हाइट के फर्क पर बात छेड़ी, तो माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया. रणबीर ने हंसते हुए बताया कि वो अक्सर सोचते थे कि अगर वो, अमिताभ जी, आलिया और जया आंटी एक साथ किसी फोटो में खड़े हों, तो कैसा लगेगा. क्योंकि वो और बिग बी लंबे हैं, वहीं आलिया और जया जी की हाइट थोड़ी कम है. इस पर बिग बी ने भी मुस्कुराते हुए माना कि हां, उनकी और जया जी की हाइट में अच्छा-खासा अंतर है. बिग बी जहां 6 फीट 2 इंच के हैं, वहीं जया जी करीब 5 फीट 3 या 4 इंच की हैं.
यह हाइट डिफरेंस अक्सर परिवार की पुरानी तस्वीरों में भी साफ नजर आता है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस तरह की फैमिली बॉन्डिंग और पुराने किस्सों को बहुत पसंद करते हैं. यूथ के बीच आज भी अमिताभ बच्चन का यह अंदाज और उनके बोलने का सलीका काफी पॉपुलर है.