SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आज तो मेरे पास नाना पाटेकर हैं', अमिताभ बच्चन ने शेयर किए 5 वीडियो, दिवंगत एक्टर को यूं किया याद

Amitabh Bachchan Instagram Post: महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को एक बार फिर यूं याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बिग बी ने नाना की 5 वीडियोज शेयर की है, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 09, 2026, 07:59 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 08:23 PM IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन को सताई नाना पाटेकर की याद
Join

Amitabh Bachchan Instagram Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. अब वो भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हर किसी के जेहन में आज भी ताजा हैं. बड़े-बड़े सितारे उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्हें याद करते हुए ट्रिब्यूट दिया था. अब बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर उनके 5 वीडियो शेयर किए हैं.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के जो 5 वीडियो शेयर किए हैं, उन वीडियो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. पहले वीडियो की बात करें तो इसमें नाना पाटेकर नजर आ रहे है, जो करोड़पति के एक सीन को याद करते हुए बता रहे है कि 'परसों हमारे अमित जी के साथ हम कौन बनेगा करोड़पति में हम थे, हालांकि वो रखा नहीं उन्होंने, वो एडिट हो गया. मैंने कहा था कि अमित जी, आपके आने के बाद तो फिल्मों की मेकिंग बदल गई. हीरो भी आप, कॉमेडियन भी आप, आप नाचते भी थे और कभी-कभी साड़ी पहनकर औरत भी बन जाते थे, तो कितने लोगों की दुकान बंद हो गई.'

देखें अमिताभ बच्चन का पोस्ट

वहीं, दूसरा वीडियो फिल्म 'कोहराम' के मुहूर्त के वक्त का नजर आता है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं. वीडियो में नाना पाटेकर और बिग बी बात करते दिखाई दे रहे हैं. तीसरा वीडियो भी 'कौन बनेगा करोड़पति' का है, जिसमें नाना पाटेकर कह रहे हैं, 'भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, तुम्हारे पास क्या है?' इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि 'आज तो मेरे पास नाना पाटेकर है.' फिर नाना आगे कहते हैं कि अगले 25 साल तक सर केबीसी को संभाल लें, उसके बाद मैं संभाल लूंगा.

अमिताभ बच्चन ने लिखा था नाना पाटेकर को पत्र

वहीं, चौथा वीडियो नाना पाटेकर का है, जो उन्होंने लल्लनटॉप को दिया था. इसमें एंकर पूछते हैं कि अमिताभ बच्चन... इसके आगे नाना कहते हैं, 'हमने काम किया है उनके साथ, मिलते हैं कभी, अब नहीं, पहले मिला करते थे.' नाना ने आगे बताया कि बिग बी का एक लेटर है मेरे पास. 'द अटैक्स ऑफ 26/11' फिल्म को देखने के बाद बिग बी ने एक लेटर लिखा था, 'आपके सभी किरदार तो हमको अच्छे लगते हैं, लेकिन जो इसमें किया है, वो कुछ खास है. वाह, वाह, वाह.'

पांचवां वीडियो भी 'केबीसी' का है, जिसमें नाना गाना सुना रहे हैं, 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया. मेरी जिंदगी का सार यही है, फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES