रिटायरमेंट को लेकर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचना?
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. सदी के महानायक 84 साल के हो गए हैं. पिछले 6 दशक से वह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. 84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों और टीवी शो में काम कर रहे हैं.
अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं. पिछले 6 दशक से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने रिटायरमेंट प्लान और पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी इमोशनल याद को शेयर किया है. अमिताभ बच्चने ने बताया है वह काम नहीं छोड़ना चाहते हैं. एक्टर ने बताया है कि उन्हें हमेशा एक अदृश्य शक्ति का साथ मिला है, जिस वजह से वह मौत के मुंह से वापस लौटे हैं.
सुभाष झा (रेडिफ) से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने बताया कि जन्मदिन पर जश्न मनाने जैसा क्या है? यह भी दूसरे दिन की तरह का एक दिन है. मैं आभारी हूं कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. मेरा शरीर और मेरी इच्छाशक्ति के साथ चल पा रहा है. जिस वजह से मैं आज भी काम कर पा रहा हूं.
जब पिता हरिवंश राय बच्चन की आंखों से छलके थे आंसू
अमिताभ बच्चन ने बातचीत में पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़े इमोशनल पल को याद किया, एक्टर ने बताया पिता हरिवंश राय बच्चन की परिवार की परंपरा रही थी, उनके पिता किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर उनके लिए कविता सुनाते थे. साल 1982 में कुली के सेट पर हुए हादसे के बाद मेरे पिता ने मुझे कविता सुनाई, यह मेरे लिए नए जीवन जैसा था. कविता पढ़ते समय मेरे पिता रो पड़े थे. मैंने उन्हें इस तरह से रोते पहली बार देखा था.
अमिताभ बच्चन ने बताया वो पल उनके लिए लाइफ का सबसे यादगार पल बन गया. फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिस वजह से एक्टर की जान पर बन आई थी. उस मुश्किल समय से बाहर आने के बाद उन्हें लाइफ जीने का नया नजरिया मिला.
रिटायरमेंट पर बोले अमिताभ बच्चन
रिटायरमेंट पर अमिताभ बच्चन ने बोला मुझे काम छोड़ने के बारे में ज्यादा क्यों सोचना चाहिए? लोग मेरे मुझे काम से रिटायर कराने के लिए इतने आतुर क्यों हैं? एक्टर ने आगे बोला मैं मौत के मुंह तक गया, वहां से वापस आ गया. कही ना कही कोई है जो सालों से सालों से मेरी रक्षा कर रहे हैं.
ऑलाइन ट्रोलिंग पर बोले थे अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति शो में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने एक्टर ने पुछा था कि वह इंटरनेट पर नेगेटिविटी से निपटने के लिए क्या करते हैं, कैसे इंटरनेट की आलोचना को संभालते हैं. इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने बोला कि- पहले तो हमें लगा कि यह बहुत अच्छा टूल है, यहां हम अपने दिल की बात बोल सकते हैं.
बाद में जब हमने कमेंट पढ़ना शुरू किया, तो हमने लिखना बंद कर दिया. क्योंकि हमने देखा कि लोग क्या-क्या लिख रहे हैं. अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ, ऐसे क्यों बोल रहा है. इस तरह से शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, बहुत ही अजीब लगता है. हमने लिखना ही छोड़ दिया.