Opinion: अमिताभ के आगे बुलेटप्रूफ शीशा, सलमान के घर पर पहरा... फिर भी फैंस के सामने आए शाहरुख, क्यों खास है 'मन्नत' की बालकनी की ये परंपरा?
बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा का काफी ध्यान रखते हैं. अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ केबिन से फैंस का अभिवादन किया, तो सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं. इन सबके बीच शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर 'मन्नत' के बाहर तो कड़ी सुरक्षा देखने को मिली, लेकिन उन्होंने बालकनी से फैंस का अभिवादन किया. इतनी सुरक्षा के बीच भी शाहरुख खान ने अपनी सालों पुरानी परंपरा नहीं बदली और फैंस का दिल नहीं तोड़ा.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपने करियर में खास मुकाम हासिल किया है. उनके पास करोड़ों की फीस, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं. लेकिन अब सुपरस्टार का मतलब केवल यहीं तक नहीं रह गया है, इसके साथ अब 'सुरक्षा घेरा' भी शामिल हो गया है. इस सिक्योरिटी घेरे को पार करके किसी भी स्टार तक आम आदमी का पहुंचना नामुमकिन है. अब सितारों के पास काफी तगड़ी सुरक्षा देखने को मिलती है. किसी के पास बुलेटप्रूफ शीशे हैं, तो किसी के घर के शीशे भी बुलेटप्रूफ हैं और कहीं घर के बाहर सिक्योरिटी का तगड़ा पहरा नजर आता है. लेकिन इन सबके बावजूद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को दीदार कराने 'मन्नत' की बालकनी में नजर आए और फैंस का शुक्रिया किया. इस दौरान न तो उनके आगे कोई बुलेटप्रूफ शीशा था और न ही कोई फोर्स नजर आ रही थी.
61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे शाहरुख खान
2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने अपनी बरसों पुरानी परंपरा को निभाया और फैंस का दिल नहीं तोड़ा. उनके जन्मदिन पर उनका दीदार पाने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब थे और उनकी एक झलक पाने के लिए 'मन्नत' के बाहर घंटों से खड़े थे. किसी के हाथ में पोस्टर थे, तो किसी ने उनकी बड़ी-सी फोटो ले रखी थी. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह अपनी बालकनी में आए और अपना सिग्नेचर स्टेप किया, जिसे देखने के बाद फैंस का तो दिन ही बन गया. शाहरुख खान ने अपने फैंस पर प्यार लुटाया और दिल से सभी का शुक्रिया किया. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
लेकिन इसी बीच आखिर सवाल यही उठता है कि शाहरुख खान आखिर बालकनी में क्यों आए? जहां एक तरफ बड़े सुपरस्टार अपनी सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं, वहीं शाहरुख बिना किसी बुलेटप्रूफ शीशे के अपनी बालकनी में आए. शाहरुख का अपने फैंस के लिए जन्मदिन के मौके पर सबके सामने आना इतना खास क्यों है?
यह भी पढ़ें- बर्थडे पर 'मन्नत' की बालकनी में आए किंग खान, फैंस की मुराद हुई पूरी; शाहरुख खान ने यूं लुटाया प्यार; VIDEO
'बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन' में नजर आए थे अमिताभ बच्चन
दरअसल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सालों से एक परंपरा निभाते नजर आ रहे हैं. यह हर रविवार फैंस से मिलने की परंपरा है. हर रविवार वह अपने घर 'जलसा' के बाहर आते हैं और अपने फैंस का अभिवादन करते हैं. लेकिन इस बार, बीते दिन 1 नवंबर को कुछ अलग देखने को मिला. रविवार को सुपरस्टार अपने बंगले से बाहर अपने फैंस का अभिवादन करने आए, तब उनके इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा देखने को मिली. इतना ही नहीं, इस दौरान बिग बी 'बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन' में नजर आए.
'बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन' से ही अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस का शुक्रिया किया था. बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे, जो उनके पीछे खड़े थे और अपने पिता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे. इस दौरान अभिषेक काफी चौकन्ने नजर आए थे. बिग बी अपने जलसा के गेट से केबिन तक आए. जलसा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को कंट्रोल करते नजर आए.
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी भी बुलेटप्रूफ
वहीं, सलमान खान की बात करें तो एक्टर भी अपने बर्थडे या ईद वगैरह पर अपने 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' से ही फैंस का अभिवादन करते हैं. उनके 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की बालकनी और खिड़कियों के कांच बुलेटप्रूफ हैं. वहीं से वे फैंस का अभिवादन करते हैं. हालांकि, यह मामला सिर्फ दो सितारों की सुरक्षा का नहीं है, बल्कि हर कोई अब अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखता है. कुछ वक्त पहले ही 'टाइगर श्रॉफ' पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद से सितारे काफी ज्यादा अपना ध्यान रखने लगे हैं. अब किसी स्टार के घर के बाहर भीड़ जमा होना केवल फैनबेस की बात नहीं है, बल्कि वहां भीड़ को नियंत्रित करना भी बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है.
'मन्नत' के बाहर थी कड़ी सुरक्षा
शाहरुख खान के जन्मदिन पर 2 नवंबर को उनके घर 'मन्नत' के बाहर कड़ी सुरक्षा रही. इस खास दिन पर शाहरुख की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब थे. एक्टर के घर के बाहर मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया. SRK का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. वे हर साल मुंबई वाले अपने घर 'मन्नत' की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं. लोग सिर्फ शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए घंटों तक इंतजार करते हैं, ताकि उन्हें केवल अपने स्टार का दीदार मिल जाए.
सालों पुरानी शाहरुख खान की परंपरा
बरसों बाद भी शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर इस परंपरा को नहीं बदला. जहां एक तरफ इन दिनों सितारे अपनी सुरक्षा का काफी ध्यान रख रहे हैं, वहीं शाहरुख आज 2 नवंबर 2026 को भी अपने 61वें जन्मदिन पर 'मन्नत' की बालकनी में आए और अपने फैंस को दीदार कराया. इस दौरान उनके आगे न तो कोई बुलेटप्रूफ शीशा था और न ही कोई फोर्स. बालकनी में केवल वही नजर आ रहे थे, जो अपने फैंस पर प्यार लुटा रहे थे. हाथ हिलाकर, किस करके और अपना सिग्नेचर स्टेप करके वह उनका अभिवादन कर रहे थे. उनकी एक झलक पाकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. शाहरुख खान का बालकनी में आना उस प्यार का जवाब होता है, जो फैंस सालों से उन्हें देते आए हैं.