SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Big B Birthday: अमिताभ बच्चन ने अपने बर्थडे पर फैंस से क्यों मांगी माफी? ब्लॉग में खुलकर लिखी दिल की बात

अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर जलसा गेट पर इंतज़ार कर रहे फैंस से ब्लॉग के जरिए माफी मांगी है. जानें क्यों नहीं आ पाए बाहर और संडे संडे मीटअप को लेकर बिग बी ने क्या कहा.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 11, 2026, 12:11 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 12:19 PM IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन ने अपने बर्थडे पर फैंस से मांगी माफी, क्योंकि शनिवार को जलसा के बाहर मिल नहीं सके (फाइल फोटो)
Join

Amitabh Bachchan 84th Birthday: बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी उनके मुंबई वाले बंगले 'जलसा' के बाहर जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फैंस की भीड़ देखने को मिली. देश-दुनिया से लोग अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए जलसा के बाहर घंटों खड़े रहे. लेकिन इस बार शनिवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. जलसा के गेट नहीं खुले और बिग बी बाहर नहीं आए. फैंस का दिल थोड़ा उदास हो गया, लेकिन फिर आधी रात को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया.

क्या जलसा के बाहर फैंस का दिल टूट गया?

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर मुंबई का जलसा गेट किसी मेले से कम नहीं लगता. शनिवार को भी वहां हजारों फैंस की भीड़ जमा थी. लोग ढोल-नगाड़े, केक और बैनर लेकर पहुंचे थे. सबको लग रहा था कि बिग बी बाहर आएंगे और हमेशा की तरह हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया अदा करेंगे. लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब अमिताभ बच्चन बाहर नहीं आए, तो फैंस थोड़े निराश हो गए. लेकिन बिग बी अपने फैंस को कभी दुखी नहीं देख सकते.

आधी रात को ब्लॉग लिखकर मांगी माफी

फैंस की उदासी दूर करने के लिए अमिताभ बच्चन ने रात में ही अपना पर्सनल ब्लॉग अपडेट किया. उन्होंने अपने फैंस को हमेशा की तरह 'ईएफ फैमिली' कहकर संबोधित किया. उन्होंने लिखा, "मेरी पूरी ईएफ फैमिली से मैं दिल से माफी मांगता हूं. आपको 'जलसा' के गेट पर इतनी देर तक इंतजार करना पड़ा और मैं बाहर नहीं आ पाया. लेकिन.. संडे की मुलाकात में.. अरे.. संडे तो आ ही गया है! तो बस आज दिन में थोड़ी देर बाद मिलेंगे और सामने से माफी मांगूंगा."

 

https://www.tumblr.com/srbachchan/830137476536467456

 

40 साल पुरानी संडे मीटअप की परंपरा

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनके फैंस के बीच का रिश्ता आज का नहीं है. पिछले 40 से भी ज्यादा सालों से यह रीत चली आ रही है कि हर संडे बिग बी जलसा गेट के बाहर लगे एक स्पेशल प्लेटफॉर्म पर आकर फैंस से मिलते हैं. फैंस उनके पैर छूने, फ्लाइंग किस देने और उनकी तस्वीरें खींचने के लिए बेताब रहते हैं. अपने जन्मदिन पर तो यह नजारा और भी ज्यादा स्पेशल हो जाता है.

सरप्राइज पर बिग बी का इमोशनल मैसेज

अपने ब्लॉग में बिग बी ने जन्मदिन की पूर्व संध्या यानी शनिवार शाम के अनुभवों को शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उनके घर वालों और करीबी लोगों ने इस शाम को बहुत ही प्यार, सरप्राइज और शालीनता से भर दिया. यह एक बहुत ही यादगार शाम थी जिसका एहसास उनके साथ हमेशा रहेगा. उन्होंने आगे लिखा, "अकेलापन दिमाग में ढेरों विचार लाता है. इस खास शाम ने उन सभी विचारों को बाहर ला दिया जो अब तक अकेलेपन में कहीं दबे हुए थे. यह यादें हमेशा संभालकर रखने लायक हैं."

84 की उम्र में भी वही पुराना स्वैग और एनर्जी

84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन जिस एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं, वो आज के यूथ के लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है. आज भी वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर भागते हुए आते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर देश के बड़े नेताओं ने उन्हें विश किया. सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayAmitabhBachchan ट्रेंड कर रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES