SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ओ नादान परिंदे बैठ जा', आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को किया रोस्ट; शाहरुख खान संग वायरल हुआ मजेदार एड

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और शाहरुख खान का नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एड में आलिया मजेदार अंदाज में रणबीर की खिंचाई करती नजर आती हैं. 'नादान परिंदे बैठ जा' डायलॉग ने दर्शकों का ध्यान खींचा और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Sep 24, 2026, 05:08 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 05:15 PM IST
Join

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. तीनों सितारे एक नए विज्ञापन में साथ नजर आए हैं, जिसमें वे एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए स्क्रिप्ट चुनने को लेकर आपस में बहस करते दिख रहे हैं. उनकी नोकझोंक का अंदाज इतना मजेदार है कि वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में आ गया है.

इस विज्ञापन में तीनों सुपरस्टार्स की कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है. स्क्रिप्ट को लेकर उनकी बहस और एक-दूसरे को जवाब देने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि यह कोई काल्पनिक सीन नहीं, बल्कि एक ब्रांड के लिए शूट किया गया विज्ञापन है.

SRK संग मजेदार एड वायरल

शाहरुख, आलिया और रणबीर जैसे तीन बड़े सितारों का एक ही फ्रेम में नजर आना अपने आप में खास है. वहीं, विज्ञापन में उनकी हल्की-फुल्की नोकझोंक ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस एड को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

एक स्टील रॉड ब्रांड ने एसआरके, आलिया और रणबीर को एक साथ कास्ट किया. विज्ञापन की शुरुआत में बिजेंद्र काला तीनों एक्टर्स को एक मज़ेदार आइडिया बताते हैं, जिसमें उन्हें ब्रांड को प्रमोट करने के लिए एक गाने पर डांस करना होता है. इससे बचने के लिए तीनों अपनी पुरानी फ़िल्मों से आइडिया लेकर अलग-अलग स्क्रिप्ट्स का सुझाव देते हैं. शाहरुख कहते हैं, 'डॉन को 12 देशों की पुलिस ने घेर लिया है, लेकिन वे घर को तोड़ नहीं पा रहे हैं क्योंकि वह रुंगटा TMT बार से बना है.' रणबीर तुरंत मज़ाक में कहते हैं, 'इस ऐड को झेलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.' इसके बाद वह अपना आइडिया बताते हैं.

आलिया ने रणबीर कपूर की खींची टांग

फिर रणबीर कहते हैं, 'एक रॉकस्टार होता है, अपनी लाइफ का बेस्ट परफॉर्मेंस देता है. दुनिया हिला देता है, स्टेज पर नहीं हिलता क्योंकि वो रूंगटा बार से बना है.' इस पर आलिया मजाकिया अंदाज में अपने पति पर मजेदार कमेंट करते हुए कहती है, 'ओ नादान परिंदे, बैठ जा.' फिर वह अपनी कहानी बताती है और कहती है, 'सर, मेरा वाला सिंपल, एक लड़की है, उसका भाई जेल में है, पर वो जेल तोड़ नहीं पा रही. क्योंकि जेल टीएमटी बार से बना है.' इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए शाहरुख कहते हैं, 'इसे देखने का जिगरा किसी में नहीं है.'

फिर, जब उनके आईडिया खत्म हो जाते हैं, तो शाहरुख पूछते हैं, 'कौन-सी बनानी है?' और इसके बाद वे एक मज़ेदार स्टेप पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. इस ऐड ने इंटरनेट पर लोगों को हंसा दिया है.

 

सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह विज्ञापन काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, ब्रो मार्केटिंग लेवल.' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'नादान परिंदे'. इस एड को देखकर श्रद्धा कपूर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. उन्होंने कमेंट सेक्शन में हंसने और ताली बजाने वाले इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

शाहरुख, रणबीर और आलिया का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान अभी अपनी अगली फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म शाहरुख के फैंस के लिए खास है. क्योंकि इसके जरिए वह तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगे. एक्टर को आखिरी बार 'डंकी' में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज़ हुई थी. वहीं, रणबीर कपूर अभी दो बड़े प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं. वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाएंगे, जिसमें साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में होंगे. वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर भी काम कर रहे हैं.

जबकि, आलिया को आखिरी बार YRF की स्पाई फिल्म 'अल्फा' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक ट्रेंड हत्यारे का रोल निभाया था. 'लव एंड वॉर' के अलावा, उनके पास आदेश प्रसाद की 'तुंबाड 2' भी है, जिसमें सोहम शाह और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES