वीकेंड का फुल जुगाड़: इस हफ्ते मिलेगा डर, सस्पेंस और कॉमेडी का तगड़ा डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं ये धांसू फिल्में और सीरीज
त्योहारों के समय छुट्टियों में घर बैठे एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे लोगों के लिए ओटीटी पर नई फिल्मों और वेब सीरीज का धमाकेदार पिटारा खुलने वाला है. रूह कंपा देने वाले डर, उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री, कैसीनो लूटने के एडवेंचर से लेकर फैमिली में रिश्तों की नोकझोंक तक, हर तरह का कंटेंट अब आपके पसंदीदा प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाला है.
त्योहारों का समय चल रहा है. ऐसे में छुट्टियों के दिन हो और हाथ में टीवी का रिमोट या मोबाइल हो, तो हर किसी की पसंद बदल जाती है. किसी को रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर कहानियां पसंद आती हैं, तो कोई उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री और दिमाग हिला देने वाले सस्पेंस का शौकीन बन जाता है. वहीं, घर के कुछ मेंबर्स को हल्की-फुल्की हंसी-मजाक या दिल को छू लेने वाले फैमिली ड्रामे पसंद आते हैं. ऑडियंस के अलग-अलग मूड को देखते हुए इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास पेश किया गया है.
अगर आप भी घर बैठकर कुछ अलग देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये ऑप्शन्स आपके लिए बिल्कुल ठीक रहेंगे. अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस बार ऐसी-ऐसी कहानियां आ रही हैं, जो आपको पलक झपकाने का मौका भी नहीं देंगी. कहीं एक मिस्टीरियस बुक मौत की डेट बता रही है, तो कहीं जिंदगी की कड़वाहट से जूझ रहा एक परिवार अपने पुराने दिनों में लौटकर सब कुछ ठीक करने की जुगत लगा रहा है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर ऐसा कंटेंट आ चुका है, जो छुट्टियों का मजा दोगुना कर देगा.
1. अक्का (Akka)
80 के दौर की कहानी बयां करती ये सीरीज एक बेहद यूनिक और फिक्शनल राज्य पेर्नूरू के इर्द-गिर्द घूमती है. इस जगह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां सदियों से सिर्फ औरतों का शासन चलता आ रहा है, लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब रुद्रा नाम की एक महिला की यहां एंट्री होती है और पूरे राज्य की सत्ता हिल जाती है. रुद्रा के किरदार में राधिका आप्टे अपनी दमदार अदाकारी दिखाती नजर आएंगी, जबकि भवानी के लीड रोल में कीर्ति सुरेश नजर आएंगी. इनके साथ तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर भी इस सीरीज का अहम हिस्सा होंगे. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.
2. मीठे में क्या है (Meethe Mein Kya Hai)
दिवाली के खास मौके पर जब पूरा परिवार एक छत के नीचे इकट्ठा होता है, तो सिर्फ खुशियां ही नहीं बल्कि दबी हुई पुरानी बातें भी बाहर आ जाती हैं. इस पारिवारिक कहानी में दो अलग-अलग पीढ़ियों की सोच का टकराव बहुत ही नेचुरल वे में पर्दे पर उतारा गया है. पुरानी गलतफहमियां जब नए रिश्तों के सामने आती हैं, तो घर का माहौल बिल्कुल बदल जाता है. एक्टर ऋत्विक भौमिक और दिग्गज अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी ने इस ड्रामे में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो ऑडियंस को अपने घर की कहानी जैसी लगेगी. अगर आप रिश्तों की मिठास और तकरार देखना चाहते हैं तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
3. सिग्मा (Sigma)
डायरेक्टर जेसन संजय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन, चोरी और भरपूर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है. कहानी के सेंटर में गुरु नाम का एक तेज तर्रार रेडियो जॉकी है, जिसका किरदार संदीप किशन ने निभाया है. गुरु रेडियो पर बोलने के साथ-साथ पुराने छुपे खजानों की तलाश भी करता है. हालात तब बिगड़ते हैं जब एक रसूखदार और चालाक बिजनेसमैन उसे धोखा दे देता है, जिसके बाद वो बदला लेने के लिए अपने कुछ खास साथियों की एक टोली बनाता है और एक नामी कैसीनो की मजबूत तिजोरी लूटने का खतरनाक प्लान बनाता है. ये मजेदार फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
4. ऑब्सेशन (Obsession)
बचपन की गहरी दोस्ती जब एकतरफा प्यार में बदलती है, तो कई बार इंसान गलत रास्ते चुन लेता है. इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में बेयर नाम का लड़का अपनी दोस्त निक्की को पाने के लिए बेताब रहता है. उसे हासिल करने के लिए वो एक ऐसी मिरेकल और मिस्टीरियस लकड़ी का सहारा लेता है, जिसे ‘वन विश विलो’ कहा जाता है. उसकी मांगी हुई मन्नत तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसके बदले में उसकी दुनिया पूरी तरह उजड़ जाती है. धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में ऐसी रूह कंपा देने वाली सुपरनैचुरल घटनाएं शुरू होती हैं, जो उसे पागलपन की हद तक ले जाती हैं. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
5. एपोकैलिप्स जेड: न्यू वर्ल्ड (Apocalypse Z: New World)
ये खतरनाक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म अपनी पुरानी कड़ी की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करती है. टीएसजे नाम के एक जानलेवा वायरस ने पूरी दुनिया को लगभग खंडहर बना दिया है और इंसानियत खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है. चारों तरफ फैले खूंखार और इंफेक्टेड जीवों के बीच कुछ गिने-चुने जिंदा बचे लोग अपनी सांसें बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं. हालांकि, इन बचे हुए इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा सिर्फ वे वहशी जीव नहीं हैं, बल्कि अपनों के बीच छिपा लालच और धोखा भी है. हर मोड़ पर सांसें रोक देने वाला ये भयानक मंजर ऑडियंस को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगा.
6. इमॉर्टल (Immortal)
रोमांटिक हॉरर जॉनर की ये कहानी मागी नाम के एक सीधे-सादे लड़के की है, जिसका रोल जीवी प्रकाश कुमार ने निभाया है. मागी अपने रहने के लिए शहर में एक किराए का मकान तलाश रहा होता है. इसी भागदौड़ के बीच उसकी मुलाकात सिंधु नाम की एक बेहद खूबसूरत, लेकिन मिस्टीरियस महिला से होती है. सिंधु उसे बिना किसी परेशानी के बहुत कम किराए पर अपना फ्लैट दे देती है. साथ रहते हुए दोनों के बीच नजदीकियां और प्यार बढ़ने लगता है, लेकिन ये खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकती, क्योंकि मागी के सामने सिंधु के अतीत से जुड़े खौफनाक और सुपरनैचुरल राज खुलने लगते हैं. ये सोनीलिव पर मिलेगी.
7. द डार्क हेवन (The Dark Heaven)
सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी ये कहानी मेक्कराई नाम के एक छोटे से गांव में घट रही अजीबोगरीब वारदातों पर आधारित है. इन घटनाओं की तह तक जाने के लिए जांच अधिकारी इलमपारी को गांव में भेजा जाता है. तफ्तीश के दौरान इलमपारी के हाथ एक बहुत पुरानी बुक लगती है. गांव में फैली मान्यता के मुताबिक ये मिस्टीरियस बुक किसी भी इंसान की मौत होने से पहले ही उसका पूरा सच बता देती है. मामले की पड़ताल आगे बढ़ाने के लिए इलमपारी एक लापता लाइब्रेरी कर्मचारी की बेटी का सहारा लेता है. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं ये आपको ओटीटी प्लेफॉर्म अमेजन प्राइम मिल जाएगी.