App

रणबीर कपूर की पेरेंटिंग देख वरुण धवन को क्यों आती है शर्म? इस बात को लेकर बेटी लारा से रोज होती है लड़ाई

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने हाल ही में रणबीर कपूर की पेरेंटिंग की जमकर तारीफ की. वरुण का कहना है कि रणबीर अपनी बेटी राहा के लिए इतने शानदार पिता हैं कि उन्हें खुद पर शर्म महसूस होने लगती है. इतना ही नहीं, वरुण ने अपनी दो साल की बेटी लारा संग होने वाली लड़ाइयों के बारे में भी खुलकर बात की.

रणबीर कपूर की पेरेंटिंग देख वरुण धवन को क्यों आती है शर्म? इस बात को लेकर बेटी लारा से रोज होती है लड़ाई
Image Credit: वरुण धवन ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उनको बताया बेहतरीन पिता

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत और नए दौर को जी रहे हैं. उन्होंने 2024 में पत्नी नताशा दलाल के साथ अपनी नन्ही परी लारा का वेलकम किया था. हाल ही में करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे वरुण ने अपनी पर्सनल लाइफ और पिता बनने के सफर पर दिल खोलकर बात की. वरुण ने बताया कि घर में एक नन्हे बच्चे के आने के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है. काम के साथ-साथ अब उनका पूरा ध्यान अपनी लाडली बेटी की देखभाल पर ही लगा रहता है.

पिता बनने की ये जिम्मेदारी उनके लिए बिल्कुल नया और अलग एहसास है. शो में करण जौहर ने बताया कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तीनों लीड स्टार्स अब माता-पिता बन चुके हैं. इस पर वरुण ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि साल 2012 में जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी आलिया भट्ट ने मां बनने की इच्छा जाहिर कर दी थी. अब आलिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण तीनों ही पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. वरुण ने अपने पुराने को-स्टार्स के साथ अपने खास और मजबूत रिश्ते के बारे में भी बात की. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रणबीर कपूर की पेरेंटिंग पर वरुण का रिएक्शन

उन्होंने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद भी हम सभी के बीच का प्यार और दोस्ती आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है. साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर के पिता बनने के अंदाज की जमकर तारीफ की. वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब मैं रणबीर को एक पिता के तौर पर देखता हूं, तो वो वाकई कमाल हैं. वे राहा के लिए इतने बेहतरीन पिता हैं कि मुझे खुद पर शर्म आने लगती है. मैं भी एक अच्छा पिता हूं, लेकिन मेरी और मेरी बेटी लारा की आपस में बहुत ज्यादा लड़ाइयां होती रहती हैं’. वरुण का ये मजेदार और बेबाक बयान सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बेटी लारा से म्यूजिक को लेकर तकरार

करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान वरुण ने ये भी बताया कि उनकी और उनकी दो साल की बेटी लारा के बीच अक्सर म्यूजिक को लेकर बहस हो जाती है. उनकी बेटी को पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का सिर्फ एक खास गाना बेहद पसंद है और वो बार-बार उसी एक गाने को सुनने की जिद करती रहती है. दूसरी तरफ, वरुण चाहते हैं कि उनकी बेटी माइकल जैक्सन के बाकी शानदार गानों को भी सुने और एंजॉय करे. इसी बात को लेकर बाप-बेटी के बीच मजेदार तकरार या नोकझोंक होती रहती है. वरुण ने हंसते हुए बताया कि लारा अपनी पसंद को लेकर काफी पक्की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नताशा और वरुण का नया सफर

वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी बेटी लारा के आने के बाद से ही माता-पिता की इस खूबसूरत सफर का हर पल पूरी तरह जी रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर और सिक्योर रखा है. दोनों ही अपने पेरेंटिंग के पलों को बेहद पर्सनल और संजोकर रखना पसंद करते हैं. वरुण का कहना है कि पिता बनने के बाद उनके सोचने का तरीका और रोजमर्रा की आदतें पूरी तरह बदल गई हैं. अब वे काम खत्म होते ही सीधे घर पहुंचकर अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं. लारा के साथ हर नया दिन उनके लिए नई सीख लेकर आता है.

रणबीर और आलिया की प्यारी राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कई सालों तक एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की थी. इसके बाद नवंबर 2022 में उनके घर प्यारी बेटी राहा का जन्म हुआ था. दोनों ने शुरुआती दिनों में राहा को कैमरे और मीडिया की नजरों से बिल्कुल दूर रखा था. इसके बाद क्रिसमस 2023 के मौके पर पहली बार रणबीर और आलिया ने राहा को मीडिया के सामने लाकर दुनिया से मिलवाया था. तब से ही रणबीर अपनी बेटी राहा का बहुत ज्यादा ख्याल रखते नजर आते हैं और वरुण ने इसी बात की शो में खुलकर तारीफ की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More