SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विजय सलगांवकर का मास्टरमाइंड प्लान, 589 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई... अब OTT पर गर्दा उड़ाने आ रही Drishyam 3; नोट कर लें डेट

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 589 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड कमाई कर इतिहास रच दिया है. थिएटर्स में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद अब ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म घर-घर पहुंचने के लिए तैयार है. चलिए बताते हैं आप कब और कहां इस फिल्म को देख सकते हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 22, 2026, 11:03 IST | Updated: Nov 22, 2026, 11:57 IST
Image Credit: नेटफ्लिक्स पर इस डेट को स्ट्रीम होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’
Join

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की शानदार और सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का सफर अपने तीसरे पार्ट के साथ पूरा हो चुका है. बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने टिकट काउंटर पर ऐसा तूफान लाया कि हर कोई हैरान रह गया. थिएटर्स में इस सस्पेंस से भरपुर फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. अगर आप किसी वजह से सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है. जल्द ही आप अपने परिवार के साथ घर बैठे इस बेहतरीन फिल्म को देख पाएंगे.

सिनेमाघरों में ऑडियंस ने ‘दृश्यम 3’ को हाथों-हाथ लिया और फिल्म ने हर तरफ से बंपर कमाई की. मशहूर ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 589.33 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस करते हुए धमाल मचा दिया. 2 अक्टूबर पर रिलीज हुई इस फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. थिएटर्स में ऐतिहासिक सक्सेस हासिल करने के बाद अब मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारने का फैसला किया है. फैंस काफी समय से इसकी ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है.

कब और कहां OTT पर देख पाएंगे ये फिल्म?

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) इसी हफ्ते ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है. ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 27 नवंबर 2026 को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल कैटलॉग में भी इस फिल्म को शामिल कर लिया है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. थिएटर्स में भीड़ की वजह जो लोग इसे नहीं देख सके थे, वे अब अपने मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर विजय सलगांवकर के मास्टरमाइंड प्लान का खेल देख सकते हैं. इस वीकेंड पर ये लोगों के एंटरटेनमेंट का बड़ा जरिया बनने वाली है.

क्या है वो 9 साल पुराना विवाद? जब एक्ट्रेस ने सुपरस्टार ममूटी की फिल्म पर उठाए थे सवाल; जिसका आज भी नहीं उनको कोई पछतावा

रीमेक से ओरिजिनल कहानी तक का सफर

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ के हिंदी रीमेक के तौर पर हुई थी. पहले और दूसरे पार्ट में मेकर्स ने ओरिजनल कहानी को ही हिंदी ऑडियंस के हिसाब से पेश किया था, जिसे खूब पसंद किया गया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की, लेकिन तीसरे पार्ट तक पहुंचते-पहुंचते हिंदी मेकर्स ने इसे एक बिल्कुल नया और अलग मुकाम दे दिया. एक तरफ जहां मलयालम सिनेमा में मोहनलाल की ‘दृश्यम’ के चौथे पार्ट का ऐलान हो चुका है. वहीं, दूसरी तरफ डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ‘दृश्यम 3’ को तीसरे पार्ट में ही खत्म कर दिया.

डायरेक्टर ने खुद लिखी तीसरे पार्ट की कहानी 

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने रिलीज से पहले दिए गए कई इंटरव्यूज में इस बात को साफ किया था कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) किसी भी साउथ फिल्म की रीमेक नहीं है. उन्होंने बताया था कि इस बार अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से ओरिजिनल है, जिसे खुद अभिषेक पाठक ने लिखा है. उन्होंने मोहनलाल की फिल्म की पुरानी कड़ी को एक बिल्कुल अलग दिशा देते हुए विजय सलगांवकर की कहानी को उसके असली अंजाम तक पहुंचाया है. इस दमदार क्लाइमैक्स के साथ ही हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा सस्पेंस फ्रेंचाइजी हमेशा के लिए खत्म हो गई है.

वीकेंड पर घर बैठे मिलेगा सस्पेंस का डोज

‘दृश्यम’ सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका जबरदस्त सस्पेंस और आखिरी मिनट तक बांधे रखने वाला स्क्रीनप्ले रहा है. तीसरे पार्ट में भी अजय देवगन ने अपनी खामोश नजरों, तेज दिमाग और मास्टरमाइंड प्लान से ऑडियंस का दिल जीत लेते हैं, जबकि तब्बू ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान फूंक दी. बॉक्स ऑफिस पर 589 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी इसके व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बनाने की पूरी उम्मीद है. अगर आप क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो 27 नवंबर तारीख को अपने कैलेंडर में जरूर मार्क कर लें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES