SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैन की उठी मांग! Netflix पर आ रही फवाद-माहिरा की सीरीज पर छिड़ा भारी बवाल, AICWA ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही फवाद खान और माहिरा खान की नई पाकिस्तानी सीरीज रिलीज होने जा रही है, लेकिन इस सीरीज के ऐलान के साथ ही भारत में इसका कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है. अब भारतीय फिल्म संगठन (AICWA) ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 25, 2026, 08:45 IST | Updated: Nov 25, 2026, 09:32 IST
Image Credit: फवाद-माहिरा की सीरीज पर छिड़ा भारी बवाल!
Join

नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द एक नई पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ रिलीज होने वाली है. जैसे ही इस सीरीज के आने की खबर सामने आई, भारत में इसका जोरदार विरोध शुरू हो गया है. भारतीय सिनेमा से जुड़े लोगों और आम जनता के बीच इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पूरे मामले में एक बेहद बड़ा कदम उठाया है. संगठन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास चिट्ठी लिखकर इस पाकिस्तानी सीरीज की भारत में रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की अपील की है.

पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी गई इस चिट्ठी में AICWA ने भारत में पाकिस्तानी कंटेंट दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. एसोसिएशन का कहना है कि जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर था, तब कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के खिलाफ सख्त बयान दिए थे. संगठन ने अपनी इस चिट्ठी में साफ शब्दों में पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश बताते हुए इन कलाकारों को वहां के लोग कहा है. उनका मानना है कि भारतीय स्क्रीन पर पाकिस्तानी फिल्मों, सीरीज, गानों या पॉडकास्ट के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह देश की भावनाओं के एकदम खिलाफ है.

कड़े कानून और सरकारी नियमों की याद

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सरकार से सिर्फ इस एक सीरीज को रोकने की ही बात नहीं की है, बल्कि एक मजबूत और स्थायी कानून बनाने की भी मांग रखी है. संगठन चाहता है कि जो भी प्लेटफॉर्म ऐसे नियम तोड़े, उसके लिए कड़े से कड़े दंड का प्रावधान तय किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया और देश के बाकी सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से सीधा आग्रह किया है कि वे भारत में किसी भी तरह का पाकिस्तानी कंटेंट न दिखाएं. एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्लेटफॉर्म देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खुद ही इस पर कदम उठाएंगे.

बाल-बाल बचे फेमस हॉलीवुड रैपर! सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में हुई जबरदस्त टक्कर; टूटीं पसलियां

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी का हवाला

अपनी इस मांग को मजबूती देने के लिए AICWA ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की 8 मई 2025 को जारी की गई एडवाइजरी का भी जिक्र किया है. संगठन का कहना है कि अगर नेटफ्लिक्स भारत में इस सीरीज को स्ट्रीम करता है, तो ये सीधे तौर पर सरकारी एडवाइजरी की भावना का उल्लंघन होगा. एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह देश में काम कर रहे सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर इन सरकारी दिशा-निर्देशों को बेहद सख्ती से लागू करवाए. उनका मानना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाना अब बहुत जरूरी हो गया है.

 

4 दिसंबर को रिलीज होगी प्रेम कहानियों वाली सीरीज

अगर इस विवादित पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की बात करें तो मेकर्स ने इसे 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने का ऐलान किया है. इस शो में तीन अलग-अलग जनरेशन की टोटल 6 लव स्टोरिज दिखाई जाएंगी. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘तीन जनरेशन, 6 लव स्टोरीज और एक सवाल... क्या हमारे दिलों में बसा प्यार काफी है? जो बचे हैं संग समेट लो- हमारे दिलों में बसा सारा प्यार. 4 दिसंबर से, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर’. पोस्टर के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

फवाद और माहिरा समेत नजर आएंगे कई बड़े सितारे

इस सीरीज की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें पाकिस्तानी सिनेमा के कई मशहूर चेहरे शामिल हैं. इसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी पहले भी काफी चर्चा में रही है. इनके अलावा सनम सईद और अहद रजा मीर भी सीरीज का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें नेटफ्लिक्स की ‘रेजिडेंट ईविल’ और बीबीसी की ‘वर्ल्ड ऑन फायर’ के लिए जाना जाता है. साथ ही हमजा अली अब्बासी, अहमद अली अकबर, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, हानिया आमिर, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद जैसे कलाकार भी इसमें दिखेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES