SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आशिकी' का चढ़ा ऐसा सुरूर: एक्टिंग के चक्कर में पार की हदें! जब एक्टर की एक आदत से सेट पर मचा हड़कंप, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग

कई बार आम लोग सफलता के नशे में डूब जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी कलाकार को असल जिंदगी के नशे के कारण सेट पर शूटिंग रुकवाने की बात कबूलते सुना है? एक सुपरहिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा ही हुआ था, जब एक न्यू कमर एक्टर इतने ज्यादा नशे में पहुंच गया कि डायरेक्टर को मजबूरन उस दिन का शूट रोकना पड़ गया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 10, 2026, 07:29 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 09:37 AM IST
Image Credit: फिल्म 'आशिकी 2'
Join

बड़े पर्दे पर जितनी आसानी से सितारे नशे में होने की एक्टिंग करते हैं, असल जिंदगी में उसे कैमरे के आगे उतारना कई बार उतना ही मुश्किल होता है. लेकिन कई बार कलाकार किरदार में इस कदर डूब जाते हैं कि असलियत और नाटक की बाउंड्री को भूल ही जाते हैं. कुछ ऐसा ही साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट रोमांटिक फिल्म के साथ हुआ था. ये घटना उस सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के सेट पर, जिसके गानों ने आज भी करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा दिन भी आया, जब माहौल थोड़ा ज्यादा ही रंगीन और लाइट था, यूं कि एक खास सीक्वेंस के लिए असली रंग में आने की कोशिश एक्टर को इतनी भारी पड़ी कि निर्देशक को मजबूरन उस दिन का पूरा शूट रोकना पड़ गया.

इस किस्से का खुलासा उस समय हुआ, जब पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में होस्ट करण जौहर ने इस राज से पर्दा उठाया और एक्टर से पूछा कि 'क्या सचमुच उस सीन को असली बनाने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया था?'. अब जब हर जगह इस मजेदार और हैरान कर देने वाले किस्से का खुलासा हो गया है, तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं, बल्कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर थे.

खुद आदित्य रॉय कपूर ने किया खुलासा

'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर के इस सवाल का जवाब देते हुए 'आशिकी 2' एक्टर आदित्य ने बिना किसी झिझक के इस बात को स्वीकार किया, 'मैंने इसमें हाथ आजमाया. एक एक्टर के तौर पर यही सही रास्ता था और जब मैंने कोशिश की, तो एक दिन शूटिंग बंद कर दी. वरना आप अपने डायलॉग ठीक से नहीं बोल पाते.'  एक्टर के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया था कि कैसे कैमरे के पीछे की मस्ती कभी-कभी काम पर भारी पड़ जाती है.

श्रद्धा कपूर ने कसा मजेदार तंज 

इस किस्से के खुलासे के दौरान उनकी को-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी मौजूद थीं, जिन्होंने तुरंत आदित्य की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. श्रद्धा ने उन पर तंज कसते हुए आगे कहा, 'पूरी तरह से लड़खड़ाते हुए बोल रहा था, लेकिन उसे देखना मजेदार था.' फिल्म में आदित्य ने एक स्ट्रग्लिंग और ड्रंक सिंगर राहुल जयकर की भूमिका निभाई थी, जबकि श्रद्धा ने एक न्यू कमर सिंगर आरोही केशव शिरके का किरदार निभाया था. इस फिल्म में दोनों की ये केमिस्ट्री पर्दे पर जितनी मैजिकल थी कि सेट पर उतनी ही मजेदार यादें छोड़ गई थी.

एक कल्ट क्लासिक फिल्म 

26 अप्रैल 2013 को रिलीज होने वाली ये फिल्म साल 1990 की ब्लॉकबस्टर 'आशिकी' का सीक्वल थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. टी-सीरीज और स्पेशल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के गाने आज भी म्यूजिक लवर्स की जुबान पर रहते हैं और अरिजीत सिंह को एक नई पहचान दिलाई थी. भले ही सेट पर थोड़ा बहुत ड्रामा और मस्ती हुई हो, लेकिन इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी थी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES