)
बड़े पर्दे पर जितनी आसानी से सितारे नशे में होने की एक्टिंग करते हैं, असल जिंदगी में उसे कैमरे के आगे उतारना कई बार उतना ही मुश्किल होता है. लेकिन कई बार कलाकार किरदार में इस कदर डूब जाते हैं कि असलियत और नाटक की बाउंड्री को भूल ही जाते हैं. कुछ ऐसा ही साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट रोमांटिक फिल्म के साथ हुआ था. ये घटना उस सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के सेट पर, जिसके गानों ने आज भी करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा दिन भी आया, जब माहौल थोड़ा ज्यादा ही रंगीन और लाइट था, यूं कि एक खास सीक्वेंस के लिए असली रंग में आने की कोशिश एक्टर को इतनी भारी पड़ी कि निर्देशक को मजबूरन उस दिन का पूरा शूट रोकना पड़ गया.
इस किस्से का खुलासा उस समय हुआ, जब पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में होस्ट करण जौहर ने इस राज से पर्दा उठाया और एक्टर से पूछा कि 'क्या सचमुच उस सीन को असली बनाने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया था?'. अब जब हर जगह इस मजेदार और हैरान कर देने वाले किस्से का खुलासा हो गया है, तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं, बल्कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर थे.
'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर के इस सवाल का जवाब देते हुए 'आशिकी 2' एक्टर आदित्य ने बिना किसी झिझक के इस बात को स्वीकार किया, 'मैंने इसमें हाथ आजमाया. एक एक्टर के तौर पर यही सही रास्ता था और जब मैंने कोशिश की, तो एक दिन शूटिंग बंद कर दी. वरना आप अपने डायलॉग ठीक से नहीं बोल पाते.' एक्टर के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया था कि कैसे कैमरे के पीछे की मस्ती कभी-कभी काम पर भारी पड़ जाती है.

इस किस्से के खुलासे के दौरान उनकी को-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी मौजूद थीं, जिन्होंने तुरंत आदित्य की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. श्रद्धा ने उन पर तंज कसते हुए आगे कहा, 'पूरी तरह से लड़खड़ाते हुए बोल रहा था, लेकिन उसे देखना मजेदार था.' फिल्म में आदित्य ने एक स्ट्रग्लिंग और ड्रंक सिंगर राहुल जयकर की भूमिका निभाई थी, जबकि श्रद्धा ने एक न्यू कमर सिंगर आरोही केशव शिरके का किरदार निभाया था. इस फिल्म में दोनों की ये केमिस्ट्री पर्दे पर जितनी मैजिकल थी कि सेट पर उतनी ही मजेदार यादें छोड़ गई थी.

26 अप्रैल 2013 को रिलीज होने वाली ये फिल्म साल 1990 की ब्लॉकबस्टर 'आशिकी' का सीक्वल थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. टी-सीरीज और स्पेशल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के गाने आज भी म्यूजिक लवर्स की जुबान पर रहते हैं और अरिजीत सिंह को एक नई पहचान दिलाई थी. भले ही सेट पर थोड़ा बहुत ड्रामा और मस्ती हुई हो, लेकिन इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी थी.