SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चूर-चूर हुए सपने: 10 साल बाद मुश्किल से हाथ लगी थी एक फिल्म... लेकिन एक नोटिस ने कमबैक पर लगा दिया ग्रहण; अब भारत से लेनी होगी विदाई

Actor Imran Khan Comeback: बॉलीवुड में 10 साल बाद कमबैक करने की तैयारी कर रहे चॉकलेटी एक्टर इमरान खान ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनका एक कदम उनको भारत से विदाई दिला देगा. मुंबई पुलिस ने एक्टर को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम थमा दिया है. अब सवाल ये है कि जिस फिल्म से वे कमबैक कर रहे थे क्या वो रिलीज होगी या नहीं?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 15, 2026, 12:03 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 01:00 PM IST
Image Credit: 10 साल बाद कमबैक करने वाले थे आमिर खान के भांजे इमरान खान
Join

बॉलीवुड में अपनी चॉकलेटी स्माइल से लाखों दिलों पर राज करने वाले इमरान खान की जिंदगी में अचानक बहुत बड़ा मोड़ आ गया, जिसके बारे में शायद उन्होंने भी खुद नहीं सोचा होगा. ‘जाने तू... या जाने ना’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने सफर की शुरुआत करने वाले इमरान लंबे समय से बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे थे. साल 2015 में आई कंगना रनौत के साथ उनकी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसके बाद वे काफी वक्त तक फिल्मों से दूर रहे. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद कई सपने सजाए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने का फैसला किया.

इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश थे, लेकिन अब एक नई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. दरअसल, मुंबई पुलिस ने आज यानी 15 अक्टूबर को एक्टर इमरान को एक ऑफिशियल नोटिस थमा दिया. इस नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. असल में ये पूरी कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में उनके शामिल होने और हिरासत में लिए जाने के बाद की गई है. इमिग्रेशन कानून के तहत ये सख्त कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि इमरान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता है.

10 साल बाद कमबैक का पूरा प्लान

इमरान खान ने 3 अगस्त को द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी नई फिल्म को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे नेटफ्लिक्स की आने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. फिलहाल ये फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन के काम से गुजर रही है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ओटीटी ऑडियंस के सामने होगी और वे इसे घट बैठे देख पाएंगे. इस फिल्म के साथ इमरान लगभग 10 साल बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले थे, जिसको लेकर वे खुद भी काफी एक्साइटेड थे और उनके फैंस खुश.

प्रोटेस्ट में जाना पड़ा भारी: आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक छोड़ना होगा देश, मुंबई पुलिस ने थमाया नोटिस

नए रोल को लेकर इमरान का बयान

अपनी खुशी शेयर करते हुए इमरान ने कहा था कि उन्होंने पूरे 10 साल बाद किसी फिल्म की शूटिंग खत्म की है. ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ एक ऐसी कहानी है, जो उनकी मौजूदा उम्र और जिंदगी के इस नए पड़ाव के बिल्कुल हिसाब से फिट बैठती है. 10 साल के एक लंबे इंतजार के बाद ये एक ऐसी स्क्रिप्ट थी, जिसे वे हर हाल में पर्दे पर उतारना चाहते थे. इस फिल्म में उनके साथ नए दौर के एक्टर गुरफतेह पीरजादा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इमरान की इस दमदार वापसी की खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुशी से झूम उठे और उनकी फिल्म को लेकर बातें होने लगी.

चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड एक्टर का सफर

आमिर खान के भांजे इमरान खान का नाता फिल्मों से बचपन से ही जुड़ा रहा है. साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ और 1992 की ब्लॉकबस्टर ‘जो जीता वही सिकंदर’ में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. इसके सालों बाद यानी साल 2008 में जब वे लीड एक्टर बनकर पर्दे पर आए तो पहली ही फिल्म से छा गए. अपने 7 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘ब्रेक के बाद’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘डेली बेली’ और ‘एक मैं और एक तू’ जैसी कई फिल्मों ने उन्हें एक पहचान दी. हालांकि, साल 2015 के बाद उन्होंने फिल्मों से एक लंबी दूरी बना ली थी.

कानूनी उलझन और आगे की राह

उनकी आखिरी फिल्म ‘डेली बेली’ थी. ब्रेक के पूरे 10 साल बाद हाल ही में वे ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में भी एक झलक दिखाते नजर आए थे. इसके बाद सब की नजरें उनकी नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर टिकी हुई थीं, जिससे उनका बड़ा कमबैक होना तय माना जा रहा था. मगर अब मुंबई पुलिस के इस नोटिस ने उनके सारे प्लान पर पानी फेर दिया. एक तरफ जहां करियर को दोबारा पटरी पर लाने की उम्मीद जगी थी. वहीं, दूसरी तरफ देश छोड़ने की इस कानूनी उलझन ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है. अब हर किसी की नजरें इस बात पर है कि क्या उनकी फिल्म रिलीज होगी या नहीं? 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES