)
Abhishek Bachchan Talks About Daughter Music Taste: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं. फैंस उनके साथ में दीदार के लिए बेकरार रहते हैं. अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कपल सुर्खियों में बने रहते हैं. कपल ने हाल ही में अपनी प्यारी सी बेटी आराध्या के साथ फेमस पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट देखा, जिसे देखने के बाद उन्हें एक बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस मिला. जिस सिंगर के कॉन्सर्ट मे अभिषेक गए थे, वे उस सिंगर का एक भी गाना नहीं जानते थे, लेकिन फिर भी वह उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे.
हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने अपने पंसदीदा सिंगर, म्यूजिशियन के बारे में बताया और अपनी बेटे के म्यूजिक टेस्ट के बारे में भी खुलासा किया. आइए जानते हैं अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की गानों की चॉइस कितनी मिलती है.
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए हालिया इंटरव्यू में उन कलाकारों के बारे में बताया, जिन्हें वे सुनना पसंद करते है. उन्होंने बताया, 'किशोर कुमार मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं. शुरुआत से ही मुझे हिंदी गाने सुनने बेहद पसंद है और खासकर पुराने गाने, जिन्हें सुनने के बाद एक अलग ही सुकुन मिलता है. इन हिट गानों को आरडी बर्मन, किशोर कुमार, एसडी बर्मन, कल्याणजी-आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और बप्पी लहरी ने आवाज दी है. ये सभी गाने काफी पसंद हैं और सभी शानदार है.
एक्टर अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि आराध्या अपनी टीनएज की वजह से अक्सर आज के फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट जैसे सिंगरों को भी सुनती है और उसके साथ मैं भी कई नए सिंगर्स को सुनता हूं. उन्होंने आगे आराध्या बच्चन के म्यूजिक टेस्ट के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया, मेरे घर पर 14 साल की बेटी आराध्या है, जिसे ओलिविया रोड्रिगो, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे सिंगर्स के गाने सुनना काफी पसंद है. हालांकि ऐसा नहीं है कि आराध्या को 80 या 90 के दशक के गाने पसंद नहीं हैं. वह उन गानों को भी बेहद प्यार से सुनती है. आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि आराध्या को संगीत की काफी अच्छी समझ है.

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि आराध्या हमें एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में लेकर गई थी. जब हम गर्मी की छुट्टियों के दौरान विदेश में थे तब हम एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में गए थे. आपको जानकर हैरानी होगी क्योंकि मुझे उनका एक गाना तक नहीं पता था, लेकिन वह महिला गा सकती है. ओह माय गॉड! उनकी आवाज में खास क्वालिटी है, जो काफी अविश्वसनीय है और आज की जनरेशन की जो फैन फॉलोइंग है, उसे देखना दिलचस्प है.
एक्टर अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में विलेन के किरदार में देखा जा सकता है. शाहरुख खान की इस फिल्म का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.