SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर थे अभिजीत सावंत, 2005 में शुरू हुआ दोनों का सफर; 'तुम ही हो' ने बदली पूरी कहानी

Abhijeet Sawant On Arijit Singh: इंडियन आइडल 1 के विजेता अभिजीत सावंत ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अभिजीत ने अरिजीत सिंह के शुरुआती दिनों, संघर्ष और 'तुम ही हो' से मिले फेम पर बात की. जानिए दोनों के करियर और किस्मत के खेल पर वे क्या बोले-

Written By Kajol Gupta
Published: Sep 25, 2026, 04:54 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: कभी अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर थे अभिजीत सावंत
Join

Abhijeet Sawant On Arijit Singh: फेमस रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 1' के विनर अभिजीत सावंत आज भी दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं. अपने म्यूजिक और सिंगिंग पर लगातार काम करने के बाद आज भी वो इंडस्ट्री में खुद को रेलिवेंट रख पाए हैं. हाल ही में 'इंडियन आइडल' ने अपना 16वां सीजन पूरा किया है, लेकिन पिछले 20 सालों से इस शो को देखने वाले दर्शकों के लिए आज भी अभिजीत सावंत का नाम बेहद खास है. अभिजीत साल 2005 में 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विजेता बने थे और उस वक्त उन्हें जो लोकप्रियता मिली, वह यादगार है.

उसी साल सोनी टीवी ने 'फेम गुरुकुल' नाम से एक और रियलिटी शो शुरू किया था, जिसमें अरिजीत सिंह और काजी तौकीर जैसे प्रतियोगी थे. काजी ने वह शो जीता और वह फिलहाल 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं, जबकि अरिजीत अपनी पीढ़ी के सबसे फेमस गायकों में से एक बने. हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अभिजीत से अरिजीत के मुकाबले उनके करियर के ग्राफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने किस्मत की ताकत पर बात की.

लाइमलाइट से 10 साल दूर रहकर अरिजीत ने क्या किया?

अभिजीत ने हाल ही में 'फिल्मज्ञान' से बातचीत करते हुए बताया कि अरिजीत और उन्होंने एक ही साल 2005 में फेम का स्वाद चखा था, लेकिन अपने-अपने रियलिटी शो के बाद दोनों ने अलग रास्ते चुने. अभिजीत ने इंडियन आइडल जीतकर 1 करोड़ रुपये की राशि हासिल की और चैनल के साथ एल्बम साइन किया, जिससे वे रातोंरात स्टार बन गए. वहीं अरिजीत को गायकी में तुरंत बड़े मौके नहीं मिले और उन्हें नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी. अभिजीत ने बताया, 'साल 2005 के बाद अरिजीत कम से कम 10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहे. वे म्यूजिक स्टूडियो में जाते थे और बड़े संगीतकारों के साथ गायक के रूप में नहीं, बल्कि म्यूजिक प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर काम करते थे.'

अभिजीत-अरिजीत के बीच कैसा था स्टारडम का दबाव?

अभिजीत सावंत ने स्वीकार किया कि उस दौर में वे अरिजीत से कहीं ज्यादा लोकप्रिय थे. उन्होंने कहा, 'अगर उस समय उनकी और मेरी तुलना करें, तो मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं थे. इसलिए जिस तरह के दबाव का सामना मैंने किया, वह उनके सामने मौजूद दबाव से काफी अलग था. उन्होंने उन 10 सालों में संगीतकारों के साथ बहुत काम किया, अपनी बुनियादी समझ मजबूत की और फिर उन्हें अपना पहला बड़ा गाना मिला.'

'तुम ही हो' गाने ने कैसे बदली अरिजीत सिंह की किस्मत?

अरिजीत सिंह का पहला प्लेबैक गाना फिल्म 'मर्डर 2' का 'दिल संभल जा जरा' था, लेकिन फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. अभिजीत ने इस गाने के मिलने को किस्मत का खेल बताया. उन्होंने कहा, 'तुम ही हो' गाने ने अरिजीत को 'अरिजीत सिंह' बनाया. ऐसा गाना किसी भी गायक की झोली में गिरना पूरी तरह से किस्मत की बात होती है.'

कामयाबी और असफलता पर अभिजीत सावंत ने दर्शकों से क्या कहा?

अभिजीत ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि दर्शक अक्सर कम सफल लोगों में कमियां ढूंढने लगते हैं और सिर्फ सफल लोगों की तारीफ करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'यह दर्शकों की एक कमी है कि हम सफल व्यक्ति की तारीफ करते रहते हैं, लेकिन जिनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां निकालते हैं. ऐसा नहीं है, हर किसी का अपना सफर होता है. हर कोई काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है, उन्हें जीने दें.'

रिटायरमेंट के बाद अब किस फिल्म में सुनाई देगी अरिजीत की आवाज?

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था. हालांकि, वे अपनी पुरानी कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं और दर्शक अभी भी फिल्मों में उनके नए गाने सुन सकते हैं. आने वाले समय में अरिजीत सिंह की आवाज शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' में सुनाई देगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES