आसिफ खान ने घर से निकलते ही स्काउट और लव गिल की बॉन्डिंग पर किया खुलासा, बेहद प्योर है दोनों का दोस्ताना
आसिफ खान बिग बॉस 20 के घर से बाहर आ चुके हैं. घर से बाहर आने के बाद आसिफ खान ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया है कि घर के अंदर उन्हें दोनों का रिश्ता कभी खराब नहीं लगा है.
बिग बॉस 20 में पिछले कुछ समय से लव गिल और स्काउट का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है. स्काउट लव को अपनी बहन मानते हैं, लेकिन उनके क्लोज बॉन्ड की वजह से उनका रिश्ता कुछ लोगों को भाई-बहन जैसा नहीं लग रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए है. रोहित शेट्टी से लेकर सलमान खान ने दोनों के बॉन्ड पर क्लास लगाई है. वहीं वीकेंड का वार में घर से बेघर हुए आसिफ खान ने दोनों के रिश्ते पर अपना रिएक्शन दिया है.
स्काउट और लव के रिश्ते पर बोले आसिफ
आसिफ खान हाल ही में शो से बाहर हुए हैं. घर से बाहर आने के बाद उनसे लव और स्काउट के रिलेशन के बारे में पूछा गया तो आसिफ ने बोला कि किसी की भी गलती नहीं है. जो हम घर के अंदर देखते हैं वो बतौर तीसरा इंसान देखते हैं. उन दोनों का रिश्ता भाई-बहन वाला है. काश्वी ने बाहर से क्या देखा और वह कितना हर्ट हुई हैं, मुझे नहीं पता. मैंने उन दोनों का रिश्ता देखा है, दोनों की दोस्ती काफी प्योर है.
स्काउट को लेकर बोले आसिफ
मैंने काश्वी को समझाने की कोशिश की बिना ये जाने की बाहर से कैसा दिख रहा है. मैंने स्काउट को कहा था कि तुम लव के साथ दिख रहे हो, तुम घर में सोलो प्लेयर नहीं खेल रहे हो. आसिफ ने बताया कि उन्होंने कई बार स्काउट को घर के अंदर समझाने की कोशिश की है. फिर भी उन्होंने स्काउट पर ही सब छोड़ दिया. आसिफ ने यह भी बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि लव ने स्काउट को अपने जाल में फंसाया है.
कम उम्र में आया था हार्ट अटैक
आसिफ ने अपने करियर के शुरूआत में अपने हेल्थ को लेकर खुलकर बात नहीं की है. आसिफ ने बताया है उन्हें अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. छोटी उम्र में उन्हें हार्ट अटैक आया था. आसिफ ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मां मेरी हीरो हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मां कम उम्र में ही विधवा हो गई थी. उन्होंने दूसरी शादी नहीं, अकेले ही बच्चों को परवरिश की है.
बिग बॉस 20 में बचे हैं ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 अभी माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, लव गिल, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, हर्ष विजय मचारे, काजी तौकीर, मनीष गोयल बचे हैं. बिग बॉस 20 का खेल जैसे-जैसे बढ़ रहा है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट का गेम खुलकर सामने आ रहा है. घरवालों एक दूसरे लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- लौटेगा मोरपुर का शाही अंदाज: एक बार फिर महाराजा के किरदार में नजर आएंगे ईशान खट्टर, 'द रॉयल्स 2' की शूटिंग शुरू