साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की चर्चित फिल्म 'AA23' के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें थी. ऐसे में फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने एक्टर के साथ एक फोटो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है. साथ ही जल्द ही फिल्म से जुड़ी खबर मिलने का इशारा भी किया है.
हाल ही में लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में दोनों बातचीत करते हुए दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. एक सेटअप की बालकनी में बैठे दोनों पावरहाउस, एक सीरियस नैरेटिव डिस्कशन पर विचार करते नजर आ रहे हैं.
इस दौरान अल्लू अर्जुन स्टाइलिश शॉर्ट-क्रॉप्ड हेयरस्टाइल, चश्मा और प्रिंटेड कैजुअल शर्ट में हैं. जबकि, लोकेश के इशारों को ध्यान से सुनते हुए सीन को ब्रेक कर रहे हैं. सामने आई तस्वीर के फ्रेम में मौजूद एनर्जी सब कुछ बयां कर रही है यानी बिहाइंड द सीन कुछ बहुत बड़ा हो रहा है. तस्वीर के साथ फिल्ममेकर ने लिखा, 'जल्द ही दिलचस्प अपडेट्स आने वाले हैं.'
इस पोस्ट पर फैस खूब रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही कई लोगों ने इस कोलेबोरेशन को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया. एक यूजर ने कमेंट किया, 'इंडियन सिनेमा का सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट.'वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'इन्होंने तो बस यूं ही अफवाहों को खारिज कर दिया.'
खबरों के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और कहानी का नरेशन पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू हो सकती है और इसे क्रिसमस 2027 में रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है. अनिरुद्ध रविचंदर इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. फीमेल लीड के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. इस बीच, अल्लू अर्जुन एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'राका' की तैयारी भी कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के तौर पर कन्फर्म किया गया है.
सन पिक्चर्स ने पहले ही घोषणा की थी कि 'राका' में हॉलीवुड के कई विश्वस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ काम कर रहे हैं. इनमें आयरन मैन 2 और ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स के वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन, स्पेक्ट्रल मोशन के अध्यक्ष माइक एलिजाल्डे, ऑस्कर विजेता जस्टिन रैले और लोला वीएफएक्स के सह-मालिक विलियम राइट एंडरसन शामिल हैं. मेकर्स का दावा है कि 'राका' एक बड़े पैमाने की ऐसी फिल्म होगी, जिसकी अपील दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी.
(एजेंसी इनपुट)