हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट: 90s के कॉमेडी शोज को टक्कर देने आया नया धमाका; Netflix पर स्ट्रीम होते ही बना नंबर-1
Netflix Trending Comedy Series: आज भी लोग 90s का वो दौर नहीं भूले जब टीवी पर एक से बढ़कर एक कॉमेडी शोज आया करते थे, जिनको देखते समय हंसी रोक पाना भी मुश्किल हुआ करता था. घर-घर की कहानी और अतरंगी किरदारों की अटपटी हरकतें खूब गुदगुदाया करती थीं. अगर आप भी उस दौर को मिस करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक सीरीज रिलीज हुई है, जो उसी पुराने दौर की याद दिलाती है.
90 के दौर के टीवी शोज का अपना ही अलग जादू था, जिसे लोग आज भी बहुत याद करते हैं. उस जमाने में छोटे पर्दे पर ऐसे मजेदार कॉमेडी शोज आते थे, जिन्हें देखकर पूरा परिवार एक साथ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाता था. आम घरों की सीधी-सादी कहानियां और किरदारों की अतरंगी हरकतें दिल को छू लेती थीं. न कोई बनावट होता था और न ही जबरदस्ती का शोर-शराबा. अगर आप भी उस गोल्डन एरा और उस दौर की सादगी भरी कॉमेडी को मिस करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हाल ही में ओटीटी पर एक नया शो आया है, जो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा.
जब भी हम अपने परिवार के साथ बैठकर टीवी देखते थे, तो कुछ खास कॉमेडी शोज हमारे चेहरे पर अपने आप मुस्कान ले आते हैं. उन शोज के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनके मीम्स खूब वायरल होते हैं. उस दौर की कॉमेडी की सबसे खूबसूरत बात ये थी कि उसमें कोई फूहड़पन नहीं होती थी, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से होते थे. समय बदला और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट का पूरा दायरा टीवी से निकलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट हो गया, लेकिन लोग आज भी उस दौर को भूला नहीं पाए हैं और न ही अपने पसंदीदा शोज को.
ओटीटी पर आया हंसी का नया बवंडर
उस दौरन के कुछ मजेदार और लीजेंडरी कल्ट शोज ‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के मेकर्स दर्शकों के लिए एक नया और जबरदस्त सरप्राइज लेकर आए हैं. काफी लंबे इंतजार के बाद अब उसी पुरानी और बेहतरीन कॉमेडी की दुनिया में एक नए शो की धमाकेदार एंट्री हुई है. इस शो के आने से उन लोोगं का इंतजार खत्म हो गया है, जो काफी समय से एक क्लीन और लोटपोट कर देने वाली कहानी ढूंढ रहे थे. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इसी नए शो की बातें हो रही हैं. ये पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिलता है.
अतरंगी सोसाइटी और मजेदार किरदार
रिलीज के साथ ही इस शो ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि ये सीधे टॉप ट्रेंड में आ गया. हम यहां जिस नए और मजेदार शो की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘चुंबक’ है. इस सीरीज की कहानी एक रिहायशी अतरंगी सोसाइटी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका नाम ‘चुंबक कॉलोनी’ है. इस सोसाइटी में पांच अलग-अलग परिवार रहते हैं, जिनकी अपनी-अपनी अजीब आदतें हैं. इन पड़ोसियों की जिंदगी में रोज कोई न कोई नया ड्रामा और उथल-पुथल चलती रहती है, लेकिन मजेदार बात ये है कि यहां किसी भी बात में सीरियस होने की कोई गुंजाइश नहीं है. हर मुश्किल सिचुएशन को ये लोग मजाकिया ढंग से संभालते हैं कि देखने वाला अपनी हंसी रोक ही नहीं पाता है.
दिग्गज कलाकारों की दमदार और सधी हुई टोली
एक-दूसरे की टांग खींचना, पड़ोसियों के बीच की मीठी नोकझोंक और अजीबोगरीब हरकतों से भरी ये कॉलोनी दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखती है. किसी भी कॉमेडी कहानी को पर्दे पर जिंदा करने के लिए मंझे हुए कलाकारों की जरूरत होती है और इस शो में तो सितारों की पूरी फौज मौजूद है. सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, मानसी पारेख, सुमीत व्यास और सुमीत राघवन जैसे सीनियर कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है. इनके साथ ही संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अमायरा दस्तूर, आनंद जोशी और अतुल कुमार भी अहम किरदारों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट कर रहे हैं.
आते ही बनी नंबर-1 और बड़े शोज को पछाड़ा
ये नई कॉमेडी सीरीज 10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. स्ट्रीम होते ही दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते इसने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. अपने शानदार और हल्के-फुल्के कंटेंट की बदौलत इसने कई फेमस शोज को पीछे छोड़ दिया है. इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में चल रहे समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’, ‘फौदा’, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ और ‘मुसाफिर कैफे’ जैसी बड़ी सीरीज को भी पछाड़ दिया है. लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां हर तरफ खून-खराबे वाले शोज चल रहे हैं, वहां ये सीरीज ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और सीधे दिलों में उतर गई है.
छोटे एपिसोड्स और बोरियत से कोसों दूर कहानी
इस पूरी सीरीज को कुल 16 एपिसोड्स में प्लान किया गया है, जिसके पहले पार्ट के तौर पर अभी 8 एपिसोड्स दर्शकों के लिए रिलीज किए गए हैं. हर एपिसोड की लंबाई लगभग आधे घंटे की रखी गई है, जिससे इसे देखना काफी आसान और समय की बचत कराने वाला बन जाता है. इतने कम समय के एपिसोड्स होने के चलते कहानी कहीं भी खिंची हुई या बोरिंग नहीं लगती है. एक एपिसोड खत्म होते ही दूसरा देखने की एक्साइटमेंट बनी रहती है. ये एक परफेक्ट फील-गुड सीरीज है, जिसे आप वीकेंड पर या काम के बाद आराम करते हुए अपनी पूरी फैमिली के साथ बिना किसी झिझक के एक सांस में देख सकते हैं.
इंटरनेशनल रेटिंग्स और सोशल मीडिया पर बातें
रिलीज के बाद से ही इस शो को सोशल मीडिया पर आम ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बेहद पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. बड़े और ट्रेस्टेबल प्लेटफॉर्म आईएमडीबी (IMDb) की तरफ से भी इस कॉमेडी सीरीज को 10 में से 6.8 की एक मजबूत रेटिंग दी गई है, जो किसी भी नए कॉमेडी शो के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. अगर आप भी लंबे समय से किसी ऐसी सीरीज की तलाश में हैं, जो आपका मूड पूरी तरह फ्रेश कर दे, तो आपको ये शो बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. ये मजेदार कॉमेडी सीरीज मौजूदा समय में ओटीटी पर मौजूद सबसे बेहतरीन और मस्ट वॉच कॉमेडी सीरीज में से एक बन चुकी है.