SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

National Film Awards: मालगुडी डेज फेम एक्टर अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

National Film Awards: साउथ स्टार अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. अनंत साउथ सिनेमा के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 16, 2026, 06:50 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 06:56 PM IST
Join

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. 72 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा. इस साल नेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा.एक्टर अनंत नाग को यह अवॉर्ड उनके भारतीय सिनेमा में दिए योगदान के लिए दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्टर को बधाई दी है. प्रधानमंत्रीने लिखा- दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के लिए बधाई. कई दशकों से उनके अभिनय, प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा खासकर कन्नड़ सिनेमा में गहरी छाप छोड़ी है. उनकी निभाई भूमिका में अनोखी गहराई और सच्चाई दिखी है. इस सम्मान के लिए कलाकार पूरी तरह से हकदार हैं.

थिएटर से शुरू किया करियर

अनंत नागरकट्टे को अनंत नाग के नाम से जाना जाता है. उनका जन्म 4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में हुआ था. मंबई में पढ़ाई के दौरान एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ी. 1960 के दौरान उन्होंने कन्नड़, कोंकणी, मराठी और हिंदी नाटक करके थिएटर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. थिएटर में अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा.

मालगुडी डेज से मिला फेम

अनंत नाग के करियर के लिए मालगुडी डेज शो काफी खास रहा है. दूरदर्शन पर रिलीज मालगुडी डेज शो उस समय का सुपरहिट शो था. शो इतना सुपरहिट था कि रेलवे स्टेशन का नाम भी सीरियल के नाम पर रखा गया. मालगुडी डेज की कहानी आर के नारायण की कहानी पर आधारित था. सीरीज का डायरेक्टर एक्टर के छोटे भाई शंकर नाग ने किया था. इस सीरीज से अनंत नाग को देशभर में पहचान मिली थी.

हिंदी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

थिएटर के दौरान उनके काम और एक्टिंग को फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने पहचाना है. साल 1974 में उन्होंने फिल्म अंकुर से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू किया.उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म निशांत, मंथन और भूमिका में काम किया. अनंत नाग अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

पद्म भूषण समेत कई पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2025 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उन्हें कई बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. उन्हें डॉक्टर विष्णुवर्धन पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जा चुका है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES