भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /JioHotstar के टॉप 10 में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही 7 एपिसोड वाली ये धांसू थ्रिलर सीरीज, IMDb पर भी मिली 7.8 की धमाकेदार रेटिंग

JioHotstar के टॉप 10 में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही 7 एपिसोड वाली ये धांसू थ्रिलर सीरीज, IMDb पर भी मिली 7.8 की धमाकेदार रेटिंग

OTT Trending Series: ओटीटी की दुनिया में एक नई तरह की थ्रिलर सीरीज ने सनसनी मचा रखी है. अंतरिक्ष के दो बड़े रक्षक, जो धरती पर हुई एक खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझाने आते हैं, तो रोंगटे खड़े करने वाली साजिश का खुलासा होता है. चलिए बताते हैं इस सीरीज के बारे में, जिसके देखने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 30, 2026, 01:57 PM IST|Updated: Sep 30, 2026, 02:33 PM IST
joinshare
JioHotstar के टॉप 10 में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही 7 एपिसोड वाली ये धांसू थ्रिलर सीरीज, IMDb पर भी मिली 7.8 की धमाकेदार रेटिंग
Image Credit: OTT पर स्ट्रीम होते ही छाई ये धांसू सीरीज

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच घर बैठे अपनी पसंद की फिल्में या सीरीज देखने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है. अब एंटरटेनमेंट सिर्फ बड़े पर्दे या टीवी के तक सीमित नहीं रहा. लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर जब चाहें अपने पसंद की फिल्म या सीरीज देख सकते हैं. इसके साथ ही लोगों की पसंद में भी काफी बदलाव हुआ है. अब लोग हर तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं. खासकर क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस, जो लोगों को आखिर तक बांधे रखता है. इसलिए मेकर्स भी उनकी पसंद का ध्यान रखने हुए हर बार कुछ नया लाने की कोशिश करते हैं.

अगर आप भी कुछ ऐसा ही देखना पसंद करते हैं और कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी बिल्कुल नई है. खास बात ये है कि ये सीरीज इसी साल ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है और टॉप 10 में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. इतना ही नहीं, इस सीरीज के ढेरों वीडियो और छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद लोग इस सीरीज के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या है, जो लोग इसको देखने की सलाह दे रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं.

Lanterns Series JioHotstar

2026 में ओटीटी पर आई एक धांसू सीरीज

ये कहानी दो ऐसे खास किरदारों के ईद-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी के होते ही नहीं. इनमें एक नया रंगरूट जॉन स्टीवर्ट है और दूसरा बेहद तजुर्बेकार हाल जॉर्डन. दोनों स्पेस में कानून और व्यवस्था संभालने वाले रक्षक यानी सुपरहीरोज हैं, जिन्हें ग्रीन लैंटर्न कहा जाता है. कहानी तब नया मोड़ लेती है जब इनकी जांच इन्हें अमेरिका के नेब्रास्का इलाके में हुए एक कत्ल तक खींच लाती है. हाल को पूरा शक है कि इस वारदात के पीछे धरती से बाहर की कोई अनदेखी ताकत छिपी है. इसी साल 17 अगस्त 2026 को स्ट्रीम हुई इस धमाकेदार सुपरहीरो सीरीज का नाम ‘लैंटर्न्स’ है.

शाहरुख-सलमान-अमिताभ से भी ज्यादा अमीर! न एक्टर, न डायरेक्टर... फिर कैसे कमाई 36,000 करोड़ की दौलत? बने भारतीय सिनेमा की Richest Personality

किरदार और पर्दे के पीछे की टीम

‘लैंटर्न्स’ का प्रीमियर 16 अगस्त को एचबीओ और एचबीओ मैक्स पर हुआ. इसे डीसी स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन ने मिलकर तैयार किया है. साथ ही क्रिस मुंडी, डेमन लिंडेलॉफ और टॉम किंग ने बनाया है, जबकि इसके डायरेक्शन की कमान जेम्स हॉस, गीता वसंत पटेल, एलिक सखारोव और स्टीफन विलियम्स ने मिलकर संभाली है. लीड रोल में काइल चैंडलर ने हाल जॉर्डन और एरॉन पियरे ने जॉन स्टीवर्ट का रोल निभाया है. उनके अलावा केली मैकडोनाल्ड, गैरेट डिलाहंट, पूर्णा जगन्नाथन, उलरिच थॉमसन और नाथन फिलियन भी नजर आ रहे हैं.

>

एपिसोड्स और जबरदस्त रेटिंग्स

सीरीज के पहले सीजन में टोटल 8 एपिसोड शामिल हैं, जिन्हें हफ्ते दर हफ्ते रिलीज किया जा रहा है. 30 सितंबर तक 7 एपिसोड आ चुके हैं और इसका आखिरी एपिसोड 4 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. पहले 7 एपिसोड का रनटाइम लगभग 56, 51, 53, 52, 53, 53 और 47 मिनट का है. लोगों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया है. 30 सितंबर तक IMDb पर करीब 45 हजार लोगों के आधार पर इसे 7.8 की अच्छी रेटिंग मिली है. इसके अलावा रॉटन टोमेटोज पर शुरुआती 40 क्रिटिक्स के बेस पर इसका स्कोर 90 फीसदी रहा है.

भारत में हिंदी में कहां देखें?

इंडियन ऑडियंस के लिए राहत की बात ये है कि ये सस्पेंस, थ्रिलर और एडवेंचर से भरी सीरीज हिंदी भाषा में उनको देखने को मिल जाएगी. भारत में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है, जहां ये हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी देखी जा सकती है. नए एपिसोड हर सोमवार सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर प्लेटफॉर्म पर जोड़ दिए जाते हैं. सात एपिसोड पहले से मौजूद हैं और 8वें के आते ही ये पहला सीजन पूरा हो जाएगा. अगर आपको सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और जासूसी का अनोखा संगम पसंद है, तो इसे बिल्कुल न छोड़ें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
OTT Trending Series