SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिनेमा जगत में पसरा मातम: शादी के 1 महीने बाद 27 साल के डायरेक्टर का होटल में मिला शव, मौत की वजहों का नहीं चला पता

Belraj Kalarickal Passes Away: मलयालम सिनेमा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 1 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे और अपनी पहली वेब सीरीज से पहचान बनाने वाले 27 साल के यंग फिल्ममेकर बेलराज कलारिकल का कोच्चि के होटल में शव मिला. इस दुखद और हैरान कर देने वाले हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को सन्न कर दिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 18, 2026, 06:43 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 09:30 AM IST
Image Credit: सिर्फ 27 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Join

मलयालम सिनेमा जगत से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपनी हालिया वेब सीरीज ‘कप्पी स्क्वाड’ से बतौर डायरेक्टर अपने सफर की शानदार शुरुआत करने वाले यंग फिल्ममेकर बेलराज कलारिकल अब हमारे बीच नहीं रहे. शनिवार को महज 27 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी गहरे सदमे में डूब गए हैं. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतना होनहार और यंग डायरेक्टर इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चला गया.

शुरुआती रिपोर्ट्स में ये आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उनके निधन की असली वजह का अभी साफ पता नहीं चल पाया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेलराज का शव कोच्चि शहर के एक होटल के कमरे में मिला. इस खबर ने हर तरफ सनसनी मचा दी. उनके इस तरह अचानक और असमय चले जाने से मलयालम सिनेमा के तमाम कलाकार और क्रू मेंबर्स सन्न रह गए, क्योंकि अभी कुछ ही दिन पहले उनकी पहली डायरेक्टोरियल सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया.

सिनेमा जगत और दोस्तों में छाया मातम

सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के कमरे में बेलराज के शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन जरूरी जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को अंदर तक हिला कर रख दिया है. फिल्ममेकर और एक्टर राहुल रिजी नायर ने बेलराज के असमय निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने बेलराज को एक बेहद काबिल, विजनरी डायरेक्टर और अपना सच्चा दोस्त बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखकर बेलराज को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि बेलराज जैसे टैलेंटेड इंसान का इतनी जल्दी चले जाना बेहद असहनीय और दिल तोड़ देने वाला पल है.

बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला: ‘जेलर 2’ की आंधी में उड़े बड़े-बड़े सूरमा, फूलीं बाकी फिल्मों की सांसें; कुछ ऐसा रहा शनिवार का हाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दी भावुक विदाई

जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उनकी वेब सीरीज ‘कप्पी स्क्वाड’ रिलीज हुई थी, उसने भी इस होनहार यंग डायरेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, ‘कुछ लोग जिंदगी में बहुत जल्दी चले जाते हैं. बेलराज ने अपनी मेहनत से ‘कप्पी स्क्वाड’ को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. काश हमें उनके साथ आगे भी कई बेहतरीन कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलता. आप भले ही इतनी कम उम्र में चले गए, लेकिन अपने काम और यादों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे’. इस पोस्ट के बाद फैंस भी संवेदनाएं जता रहे हैं.

मेहनत और लगन से बनाई थी पहचान

बेलराज कलारिकल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की थी. वे ‘फर्स्ट प्रिंट स्टूडियोज’ के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक थे. ये वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसके नाम ‘ओट्टामुरी वेलिच्चम’ जैसी नेशनल लेवल पर फिल्म और ‘केरल क्राइम फाइल्स' जैसी सुपरहिट सीरीज बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उतरने से पहले बेलराज ने ‘निझल’, ‘मधुरम’ और ‘डाकिनी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम सीखा था. इसके अलावा उन्होंने राहुल रिजी नायर के साथ ‘डाकिनी’, ‘कीडम’ और ‘खो खो’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी को-डायरेक्टर के तौर पर  काम किया था.

शादी के महज एक महीने बाद उजड़ी दुनिया

फिल्ममेकर बेलराज कलारिकल ने कुछ ही समय पहले अपनी निजी जिंदगी में एक नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी. वे करीब 6 साल से आथिरा बिंदु साबू के साथ रिश्ते में थे और इसी साल 11 सितंबर 2026 को दोनों ने बड़े प्यार से शादी रचाई थी. अभी उनकी नई शादी की खुशियां घर में चल ही रही थीं कि शादी के ठीक एक महीने बाद इस दिल दहला देने वाले हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया. इस मनहूस खबर ने उनके परिवार, नई नवेली दुल्हन और करीबियों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है. किसी के पास भी इस गम को बयां करने के लिए शब्द नहीं बचे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES